फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक आए और गले में डाल दिए कई सांप, सकपका गए मंत्री

Fri, 18 Aug 2017 04:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
गले में सांपों के साथ मंत्री राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
गले में सांप डाल दिए जाएं, तो अच्छे से अच्छा इंसान एक बारगी हिल जाता है। फिर चाहे आम आदमी हो या सरकार के सबसे 'खास' मंत्री। मंत्री जी लोकदेवता के मेले में पहुंचे तो लोगों ने सांपों के साथ स्वागत किया। मंत्रीजी लोगों की इस अजीब मनुहार को मना भी नहीं कर पाए। लोगों ने मंत्री के गले में कई सांप एक साथ डाल दिए।

मामला राजस्थान के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री राजेंद्र राठौड़ का है। मंत्री राठौड़ चुरू के लोक देवता गोगाजी महाराज के मेले में पहुंचे। मंत्री जी को अपने सामने देख खुद को रोक नहीं पाए। लोगों ने मंत्री राठौड़ के गले में सापों की माला डाल दी। माला डाले जाते ही मंत्रीजी सकपका गए। अब लोगों की मनुहार थी तो वो मना कर भी नहीं पाए, मामला वोट बैंक से जो जुड़ा था।
विज्ञापन

राठौड़ ने गले में सांप डाले फोटो भी खिंचवाई

2 of 5
लोगों के बीच में राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक सांपों के इन झुंड में जहरीले गोहरे और बांडी प्रजाति के सांप थे। गौरतलब है कि सांपों को पकड़ने और उनके इस तरह प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। बावजूद इसके मंत्री जी इससे मना नहीं कर पाए। राठौड़ ने गले में सांप डाले फोटो भी खिंचवाई और फिर सांप हटा दिए।
विज्ञापन

तो इस कारण स्वीकार की सांपों की माला

3 of 5
मंत्री के गले में सांप डालते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
इस मंदिर में मान्यता है कि जिनके गले में सांप की माला डाली जाती है, उन पर गोगाजी की कृपा है। राठौड़ ने भी इसी लिए सांपों की माला को स्वीकार कर लिया।

सकपकाए मंत्री को बताया कि नहीं है इन सांपों में विष

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
हांलाकि राठौड़ के गले में जो सांप डाले गए थे, उनमें विष नहीं था। कहा जा रहा है कि इन सांपों का जगह पहले ही निकाला जा चुका था। ऐसे में उन्हें किसी भी तरह का खतरा नहीं था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने लिया गोगाजी महाराज का आशीर्वाद

5 of 5
राजेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
चुरू में लगने वाले गोगाजी के महाराज के मेले में जहरीले जानवरों को लेकर लोग आते हैं। माना जाता है कि इनके जहर का असर उतरवाने के लिए गोगाजी महाराज का आशीर्वाद ही काफी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें