राजस्थान की राजधानी जयपुर में ऐतिहासिक, धार्मिक स्थलों की कमी नहीं है। यहां कई मंदिर, महल हैं, जिसे देखने के लिए विदेशों से लोग खींचे चले आते हैं। उन्हीं दर्शनीय और धार्मिक स्थलों में बिड़ला मंदिर का भी नाम शामिल है। देशभर में कई बिड़ला मंदिर है पर जयपुर का बिड़ला मंदिर अपनी अनेक विशेषताओं के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित है।