जयपुर में वैशालीनगर में मौके पर जांच करती पुलिस। (फाइल फोटो)
- फोटो : फोटो सोशल मीडिया
चावला सिगरेट पीने के लिए बाहर निकले तो शूटरों ने गोली चला दी
अतिरक्त पुलिस उपायुक्त(पश्चिम) राम सिंह ने बताया कि इस मामले में फरार शूटरों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि श्योराण ने ही शूटरों के लिए हथियार उपलब्ध करवाए थे। उसके स्टाफ के दो साथी शूटरों के साथ 26 अगस्तको जयपुर आए और आम्रपाली सर्कल के पास छोड़ दिया था। वैशाली नगर सि्थत कार्यालय में मीटिंग के दौरान चावला सिगरेट पीने के लिए बाहर निकले तो शूटरों ने उन पर गोली चला दी और फरार हो गए। मुख्य आरोपी श्योराण की कंपनी के देश के कई राज्यों में प्रोजेक्ट चल रहे हैं। कंपनी हिसार में और कारपोरेट कार्यालय गुरुग्राम में है। कंपनी ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, गुजरात, आंध्रप्रदेश और नेपाल में कई हाइवे और सिविल कार्यों के प्रोजेक्ट ले रखे हैं।