फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुराइट्स ने कुछ यूं किया न्यू ईयर सेलिब्रेट, तस्वीरों में देखिए हर तरह के रंग

Mon, 01 Jan 2018 05:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 8
चंदलाई झील की एक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
अलविदा 2017 और नववर्ष 2018 का स्वागत। न्यू ईयर का सेलिब्रेशन सबने अपने-अपने ढंग से किया। भारत का पेरिस यानि पिंकसिटी जयपुर में भी धूमधाम से सेलिब्रेट हुआ। नई उम्मीदें लेकर आए नए साल के पहले दिन तस्वीरों के जरिए हम आपको दिखाते हैं जयपुराइट्स के कई रंग।   
विज्ञापन

उम्मीद का सवेरा लेकर आया 2018 तो फिजां भी दिखी बदली-बदली 

2 of 8
new year 2018 - फोटो : Amar Ujala
साल 2018 हर किसी के लिए उम्मीदों का नया सवेरा लेकर आया तो जयपुर में आज फिजां भी कुछ बदली-बदली सी नजर आई। तस्वीर भी कुछ यही बात कह रही है कि हमें कोई ना कोई उम्मीद लिए घर से निकलना चाहिए और कर्म करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। 
 
विज्ञापन

रातभर थिरके कदम

3 of 8
नए साल का जश्न - फोटो : Amar Ujala
जयपुर के विभिन्न क्लबों,पब्स और रेस्त्रां में रातभर पार्टियां चली। डीजे वाले बाबू की धुन पर युवक युवतियां जमकर थिरके और उनकी पार्टी रातभर रुकी ही नहीं।

अपने आराध्य के दर्शन कर नए साल का किया स्वागत

4 of 8
मोती डूंगरी गणेश मंदिर - फोटो : Amar Ujala
जहां एक तरफ जयपुर में ​रातभर डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया तो वहीं एक तरफ शहर के लोगों ने अपने आराध्य देवों के दर्शन कर नए साल पर उनका आशिर्वाद किया। तस्वीर मोती डूंगरी गणेश मंदिर की है जहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन

नए साल की पहली सेल्फी

5 of 8
नए साल की पहली सेल्फी - फोटो : Amar Ujala
जयपुर में इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे। आज भी शहर के ट्यूरिस्ट स्पॉट्स पर दिनभर पर्यटकों की रेलमपेल रही जहां शहर के प्रमुख आकर्षण केंद्रों को देखने के लिए देसी और विदेशी सैलानी जमा हुए। 
विज्ञापन

शराब से नहीं दूध से हुई नववर्ष की शुरुआत

6 of 8
नए साल पर दूध बांटते मंत्री - फोटो : Amar Ujala
एक तरफ जहां बार, पब्स में शराब के जाम छलकें तो दूसरी तरफ कुछ समाजसेवी संस्थाओं ने जगह-जगह लोगों को दूध पिलाकर नववर्ष का स्वागत​ किया। तस्वीर राजस्थान यूनिवर्सिटी के प्रवेश द्वार की है जहां सामाजिक एवं न्याय मंत्री डॉ.अरुण चतुर्वेदी ने लोगों को अपने हाथों से दूध सर्व किया।
विज्ञापन

रातभर पुलिस के पहरे में हुई पार्टियां, धरे गए कई

7 of 8
drink and drive test - फोटो : Amar Ujala
न्यू ईयर पार्टी को देखते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर खूब कार्रवाई हुई। शहर के चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों का चालान काटा और मौके पर ही उनका लाइसेंस भी निरस्त किया। 
 
विज्ञापन

छुट्टियां खत्म और स्कूल चले हम

8 of 8
school kids - फोटो : Amar Ujala
लगभग एक सप्ताह त​क चली स्कूल के बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां भी आज खत्म हो गई। छुट्टियों के दौरान दिनभर पतंगबाजी करने और क्रिकेट खेलने के बाद आज से बच्चे अपने अपने स्कूलों की ओर गए और नए साल के पहले दिन स्कूल जाकर काफी खुश भी दिखाई दिए। हालांकि कई स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां अगले 4 या 5 दिसंबर से शुरू होंगी जो करीब 14 जनवरी तक रहेंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें