महज 20 साल का एक युवा अपनी उम्र से 5 साल बड़ी पत्नी से बेइंतहा नफरत करता था। इसके पीछे उसके पास कुछ बड़ी वजहें भी थीं। इन वजहों ने समाज को आईना भी दिखाया है। इस उम्र में छोटे पति को बड़ी पत्नी से इतनी नफरत थी कि उसने चाकू से चेहरे पर कई वार कर पत्नी का हुलिया बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
कुछ अरसे पहले ही हुई थी शादी
2 of 5
खंडहरनुमा रेलवे क्वार्टर पर पड़ी सीमा की लाश
- फोटो : Vishnu Sharma
करीब दो सप्ताह बाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार जागिड़ (20) निवासी ग्राम बिरखड़ी, गोलाकाबास, थाना टहला जिला अलवर, राजस्थान है। कुछ अरसे पहले उसकी शादी गावं-जोध्या, सिकन्दरा जिला दौसा सीमा जांगिड़ (25) से फरवरी, 2015 में हुई थी।
विज्ञापन
अंधेरा होने का किया इंतजार
3 of 5
पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर
- फोटो : Vishnu Sharma
साजिश के अनुसार 30 जनवरी को मनीष ने किताब दिलवाने के बहाने अपनी ससुराल से सीमा को दौसा बुलवाया। मनीष अपने किसी मित्र से उसके घर पर मुलाकात करवाने का बहाना कर सीमा को सवारी जीप से बस्सी तहसील के जटवाड़ा रेलवे स्टेशन के पास ले आया। शाम करीब 4.30 बजे तक दोस्त का इन्तजार करने का बहाना कर अंधेरा ढलने का इंतजार किया। इसके बाद रेलवे के खंडहर पड़े क्वाटर्स में आरोपी मनीष ने पत्नी सीमा के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर अचेत कर दिया। इसके बाद चाकू से उसका गला रेत दिया।
मर्डर करने के बाद पहुंचा वैष्णो देवी
4 of 5
CRIME SCENE
- फोटो : demo pic
जटवाड़ा रेल्वे स्टेशन के खण्डरनुमा क्वाटर्स में 31 जनवरी को को एक महिला की सिर कुचली व गला रेती हुई हालत में लाश मिलने की सूचना मिली। तब बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद डीसीपी (पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप, एसीपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने मौका मुआयना करवाया। मनीष पर संदेह होने पर पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी। फोन कॉल डिटेल्स और लोकेशन खंगाली। आसपास सवारी जीप गाड़ियों से जानकारी जुटाई। तब अहम सुराग मिलने पर पुलिस ने दो सप्ताह बाद आरोपी पति मनीष को गिरफ्तार कर लिया। मर्डर करने के बाद मनीष वैष्णो देवी के दर्शन करने चला गया था।
पुलिस पड़ताल में सामने जो बातें आई हैं, वह समाज को बेमेल विवाह के मामले में आईना दिखाने वाली हैं। सीमा मनीष को तवज्जो नहीं देकर उसकी उपेक्षा करती थी। पति छोटा होने के कारण पत्नी उससे बात ही करना भी पसंद नहीं करती थी। वह लम्बे समय से पति से दूर रह रही थी। इसके चलते उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। साथ ही, आपसी विचार नहीं मिलने की बात भी सामने आई है। मृतका सीमा अपने पीहर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह महिलाओं का वित्तीय समूह चलाती थी। इससे मनीष को पत्नी सीमा के चरित्र पर शक होने लगा। उसने अपने परिजनों को भी बताया। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इससे पिछले करीब एक वर्ष से मनीष अपनी पत्नी से नफरत करने लगा।