हंसते-खेलते हुए कॉलेज जाने के लिए निकला था, अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लाश बनकर घर लौटा। हालत देखकर बहनें बेसुध हो गईं, हादसे की तस्वीरें।
विज्ञापन
हादसा पंजाब के होशियारपुर में हुआ। ब्लॉक तलवाड़ा के गांव रजवाल में शुक्रवार सुबह 8.20 बजे एक मिनी बस पलट गई। हादसे में दो आईटीआई छात्रों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग जख्मी हो गए है।
विज्ञापन
3 of 7
होशियारपुर में मिनी बस का एक्सीडेंट
मरने वाले युवकों की पहचान सौरव (18) पुत्र राम लाल निवासी गांव रजवाल और मुनीश कुमार (18) पुत्र कुलदीप निवासी गांव रजवाल के रूप में हुई है। घायलों को तलवाड़ा के बीबीएमबी अस्पताल में ले जाया गया। गंभीर घायलों को पीजीआई सहित विभिन्न अस्पतालों में रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। इस कारण मोड़ पर बस पलट गई। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
4 of 7
होशियारपुर में मिनी बस का एक्सीडेंट
जानकारी के अनुसार, यह बस गांव बाड़ी से तलवाड़ा वाया रजवाल रूट पर चलती है। सुबह के समय बस में ज्यादातर स्कूल व कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट ही सवार होते हैं। हादसा ग्रस्त बस में सवार बालकृष्ण निवासी गांव ब्लॉम ने बताया की वह इस बस से रोज अपनी दुकान ब्रिंगली जाता है। उसने बताया कि जोरदार धमाके के साथ बस एकदम से पलट गई। साथ सीट पर फंसे सरकारी स्कूल के बच्चों को खींच कर उसने बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन
5 of 7
होशियारपुर में मिनी बस का एक्सीडेंट
मिनी बस में सवार लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग भी तुरंत मौके पर पहुंच गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया। तलवाड़ा पुलिस के एएसआई हरमिंदर सिंह भी सूचना पर मौके पर पहुंच गए। वहीं, हलका दसूहा विधायक अरुण डोगरा ने प्रिंसिपल मेडिकल अफसर बीबीएमबी तलवाड़ा और एसएमओ सिविल हॉस्पिटल दसूहा को घायलों के इलाज के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
6 of 7
होशियारपुर में मिनी बस का एक्सीडेंट
संधवाल गांव स्थित आईटीआई में पढ़ते थे छात्र
मरने वाले दोनों युवक संधवाल गांव स्थित आईटीआई में पढ़ते थे। दोनों युवक रोज सुबह इस बस में सवार होकर संधवाल जाते थे। शुक्रवार सुबह हादसे से कुछ मिनट पहले ही यह दोनों युवक इस बस में सवार हुए थे। अगले मोड़ पर जाकर बस बेकाबू होकर पलट गई। मृतक सौरव के दो भाई हैं, जब मुनीश कुमार अपनी दो बहनों का एकलौता भाई था। मृतकों के शव बीबीएमबी हॉस्पिटल तलवाड़ा के शव गृह में रखे गए हैं।
बीबीएमबी अस्पताल में दाखिल हादसे में घायलों की सूची
रमेश कुमार पुत्र देश राज गांव बाड़ी ,ज्योति बडियाल (रेफर सिविल हॉस्पिटल मुकेरियां ) गांव बाड़ी, सत्या देवी गांव बाड़ी, रमन कुमार गांव रजवाल, विशाल सिंह (रेफर सिविल हॉस्पिटल दसूहा) गांव रजवाल, प्रिया, रिंका पुत्री काबल सिंह निवासी गांव भंबोतड़ शिवानी, अनुराधा पुत्री सुरेश गांव भंबोताड़, सुनील कुमार, सविता, उर्मिला देवी पत्नी बलजीत गांव बाड़ी।