फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान:हिंदू धर्म है लिबरल, कभी 'पीके' बना देते हैं तो कभी 'पद्मावती'

Sun, 26 Nov 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
1 of 5
पद्मावती, इनसेट में गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
केन्द्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी बातों से एक बार फिर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने न केवल पद्मावती को लेकर बात की बल्कि उन्होंने मुसलमानों को भी राम की संतान बता दिया। जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए सिंह ने ऐसी कई  विवादस्पद बातें कही। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म लिबरल है तो इसलिए कभी 'पीके' बना लेते हैं तो कभी 'पद्मावती' ।
विज्ञापन

शिया के बाद अब सुन्नी भी आगे आएं

2 of 5
जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, चाहे वह देश में रहने वाले हो या फिर विदेशों में रहने वाले। उन्होंने कहा कि जिस तरह से शिया मुस्लिमों ने आगे आकर एक आदर्श प्रस्तुत किया है । उसी तरह सुन्नी मुस्लिम भाइयों को भी आगे आना चाहिए।

 
विज्ञापन

धर्म पद्धति अलग पर एक ही है वंश

3 of 5
गिरिराज सिंह
उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाइयों से मुझे कोई दिक्कत नहीं है । साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले पर कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले मुसलमान उनके वंश के ही हैं साथ ही उन्होंने मुस्लिमों को भी राम की औलाद बता दिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाला कोई मुसलमान बाबर की औलाद नहीं है उनके धर्म की पद्धति अलग अलग हो सकती है, लेकिन वह एक ही वंश के हैं।

 

एक ईंट हम रखें और एक वो

4 of 5
गिरिराज स‌िंह
उन्होंने कहा कि ऐसे में राम मंदिर उनके पूर्वजों का है भी है। जिस तरह से शिया भाई आगे आए हैं उसी तरह से सुन्नी मुस्लिम भाई भी आगेआएं। एक ईंट हम रखेंगे और एक वह रखेंगे, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू धर्म है लिबरल

5 of 5
गिरीराज सिंह - फोटो : ANI
सिंह ने कहा कि पद्मावती फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ किया है, ये बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। पेटकॉक पर लगाई रोक के सवाल पर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन का अध्ययन करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इस बारे में जल्द कोई समाधान निकालेंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें