अमेरिका के मिनीसोटा में एक ही डोरी पर महिलाओं और पुरुषों के अंडरवियर सुखाने पर जेल की सजा का प्रावधान है। है न काफी अजीब? लेकिन क्या करें, कानून है जो आपको मानना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
ऐसे कानून कि माथा पीट लेंगे
2 of 10
कुत्ते को मुंह चिढ़ाते हैं जेल हो सकती है
- फोटो : वंडर्सलिस्ट
अमेरिका के ओकलाहामा में अगर आप कुत्ते को मुंह चिढ़ाते हैं तो आपको जेल हो सकती है। ये इजाजत यहां की कानून देता है। इसलिए कभी ओकलाहामा जाएं तो खासकर कुत्तों से सावधान रहें।
विज्ञापन
ऐसे कानून कि माथा पीट लेंगे
3 of 10
सऊदी अरब महिलाओं को कार चलाने की आजादी नहीं
- फोटो : वंडर्सलिस्ट
दुनिया में भर में रईशी-अमीरी के जाने जाना वाला सऊदी अरब महिलाओं को कार चलाने की आजादी नहीं देता। यही नहीं साल 2015 से पहले यहां महिलाओं को मतदान का भी अधिकार नहीं था।
ऐसे कानून कि माथा पीट लेंगे
4 of 10
फ्रांस का कानून बना रहा महिलाओं के लिए सिरदर्द
- फोटो : वंडर्सलिस्ट
फ्रांस में साल 2013 से पहले महिलाओं को पैंट पहनने की पूरी आजादी नहीं थी। ऐसा यहां लागू कानून की वजह से था। 18वीं सदी में सन 1799 में पहली दफा महिलाओं के पहनावे को लेकर पेरिस लॉ बनाया गया। इसके तहत बताया गया कि पुलिस अगर इजाजत दे तो महिलाएं केवल कुछ खास मौकों पर ही पैंट पहन सकती हैं। सन 1892 में इस कानून में सुधार किया गया और नए कानून में बताया गया कि महिलाएं घुड़सवारी के वक्त स्पोर्ट ट्राउजर्स पहन सकती हैं। एक दफा 1909 में फिर कानून में बदलाव हुआ और कहा गया कि महिलाएं साइकिल चलाने के लिए पैंट पहन सकती हैं।
विज्ञापन
ऐसे कानून कि माथा पीट लेंगे
5 of 10
दो ऐसे देश जहां तलाक का कानून लागू नहीं
- फोटो : वंडर्सलिस्ट
फिलीपींस और वेटिकन दुनिया के दो ऐसे देश हैं जहां तलाक का कानून लागू नहीं है। वेटिकन में तो अगर तलाक के लिए आपको इजाजत मिल भी जाए लेकिन लेकिन फिलीपींस का कानून जीवित प्राणियों को तलाक की इजाजत नहीं देता है। केवल मुस्लिमों के लिए कुछ रियायत है, उनके लिए कुछ निश्चित परिस्थितियों में तलाक का प्रावधान है।
विज्ञापन
ऐसे कानून कि माथा पीट लेंगे
6 of 10
मोटा होना अवैध
- फोटो : वंडर्सलिस्ट
जापान भारी-भरकम सूमो पहलवानों की धरती है। लेकिन यहां के मेटाबो कानून के मुताबिक 40 साल की उम्र पार करने वालों का मोटा होना अवैध करार दिया जाता है। इस कानून के मुताबिक इस उम्र का पड़ाव पार करने वालों (पुरुषों-महिलाओं) की कमर 32 और 36 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी प्रकार के दंड का प्रावधान नहीं है। माना जाता है कि ऐसा सरकारों और कंपनियों के ऊपर दबाव बनाने के लिए किया गया।
विज्ञापन
ऐसे कानून कि माथा पीट लेंगे
7 of 10
भर पेट खाईए तभी बिल चुकाइए
- फोटो : वंडर्सलिस्ट
डेनमार्क में एक सुकून पसंद देश है, यहां लागू एक कानून आपके सुकून और इजाफा तब कर देता है जब यहां कि रेस्टोरेंट में पेट भरने पर ही आपको पैसे देने होते हैं। अगर आपको लगता है कि रेस्टोरेंट आपका पेट भरने में नाकाम रहा तो आप बिना पैसे दिए ही जा सकते हैं कोई आपको रोकेगा नहीं। यानी भर पेट खाना खाईए और बिल चुकाइए। एक अजीब कानून और है कि यहां कार चलाने से पहले आपको सुनिश्चित कर लेना होता है कि कोई बच्चा तो गाड़ी के नीचे नहीं रहा। वाकई, ये जानने के बाद तो डेनमार्क जाने का मन करने लगा है।
ऐसे कानून कि माथा पीट लेंगे
8 of 10
ब्रिटेन की संसद में मरने पर प्रतिबंध!
- फोटो : वंडर्सलिस्ट
अर्से तक ब्रिटेन की संसद में मरने पर प्रतिबंध लगा रहा। ऐसा यहां के अजीबो-गरीब कानून के मुताबिक था। दलील ये थी कि संसद भवन एक 'रॉयल पैलेस' है। 'द स्ट्रेंज लॉज ऑफ ओल्ड इंग्लैंड' के लेखक निगेल कॉथ्रोन ने बताया था कि अगर कोई संसद भवन के भीतर मरता है तो वह सरकारी अंतिम संस्कार का हकदार हो जाता है। ऐसे में अगर भवन के भीतर अगर आपको जरा भी बीमार देखा जाता है तो आपको तुंरत बाहर कर दिया जाता है।
ऐसे कानून कि माथा पीट लेंगे
9 of 10
शादी को लेकर अजीब कानून
- फोटो : वंडर्सलिस्ट
अमेरिका का यूटाह में शादी को लेकर अजीब कानून है। यहां चचेरे भाई-बहनों को आपस में शादी करने की इजाजत दी जाती है लेकिन तब जब दोनों की उम्र 65 के पार हों। कहा जाता है कि उम्र के इस पड़ाव पर ही आप इस फैसले को निष्कलंक समझ सकते हैं।
यहां च्विंगम चबाई तो आप जेल जाएंगे
- फोटो : वंडर्सलिस्ट
सिंगापुर में आपने अगर च्विंगम चबाई तो आप जेल जाएंगे। साल 1992 से लागू यहां कि कानून के मुताबिक देश में च्विंगम पर पूरी तरह से बैन लगा है। यहां च्विंगम आयात नहीं होती। केवल डॉक्टर की सलाह पर निकोटीन गम दी जाती है। डॉक्टर को इसे दवाई के पर्चे पर लिखना होता है। इसलिए कभी सिंगापुर जाएं तो यहां च्विंगम चबाने की गलती न करें।