कभी सेक्स स्कैंडल तो कभी बीवी से अलगाव। पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न का विवादों से पुराना नाता रहा है। ताजा मामला इंग्लैंड का है, जहां एक पॉर्न स्टार ने उनपर मारपीट का आरोप लगाया है। वैलिरी फॉक्स नामक इस पॉर्न एक्ट्रेस ने अपनी चोटिल आंखों के साथ तस्वीर भी सोशल मीडिया में पोस्ट की है।
अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की गई इन फोटोज के साथ वैलिरी फॉक्स ने लिखा कि, ''आप मशहूर हस्ती हैं, इसका मतलब ये कतई नहीं कि किसी औरत पर हाथ उठाया जा सकता है''। हालांकि अपनी पोस्ट में वैलिरी ने कहीं भी शेन वॉर्न के नाम का इस्तेमाल नहीं किया है।
विज्ञापन
2 of 4
ट्विटर पर शेयर की तस्वीर
आखिर क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार रात को लंदन में एक नाइट क्लब के फ्लोर पर 30 वर्षीय पॉर्न स्टार वैलेरी फॉक्स गिरी हुई मिली थी। जिसके बाद उन्होंने वॉर्न के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ मारपीट की गई। यहां आपको बता दें कि इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही क्रिकेट सीरीज के लिए बतौर स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट एक्सपर्ट शेन वॉर्न इस वक्त इंग्लैंड में हैं।
इस पूरे मामले के बाद फॉक्स ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने फैन्स के साथ तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमें उन्होंने खुद की चोटिल आंख दिखाई।
विज्ञापन
3 of 4
पुलिस पूछताछ के बाद शेन वॉर्न
वॉर्न ने दी ये सफाई
पॉर्न एक्ट्रेस के साथ मारपीट के मामले के आरोपों को सुनकर वो 'हैरान' हैं। वॉर्न को लंदन नाइट क्लब में एक्ट्रेस के साथ मारपीट के मामले में सभी आरोपों से क्लीनचिट मिल गई है। पुलिस ने कहा कि 48 वर्षीय वॉर्न से इस मामले में सवाल किए गए और फिर बिना किसी जुर्माने के उन्हें छोड़ दिया गया।
वॉर्न ने एक बयान में कहा, 'मारपीट के झूठे आरोप की खबर मीडिया द्वारा फैलाए जाने से मैं हैरान हूं। मैंने पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग किया। पुलिस ने मुझे बता दिया है कि मैं सभी आरोपों से मुक्त हूं और आगे कोई एक्शन नहीं लिया जाएगा। यहां मामला खत्म हो जाता है।'
विवादों से रहा है पुराना नाता
यह कोई पहला मामला नहीं है, जब यह दिग्गज लेग स्पिनर विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा हो। अपने क्रिकेट करियर के दौरान भी वॉर्न मैदान से बाहर विवादों में अक्सर रहे हैं। संन्यास लेने के बाद बी 48 वर्षीय यह पूर्व लेग स्पिनर विवादों में अक्सर घिरते रहे हैं।
कभी बीवी के साथ अलगाव तो कभी गर्लफ्रेंड्स के साथ डेटिंग। ऐसे कई मामले हैं जब शेन वॉर्न अलग-अलग वजहों से मीडिया की सुर्खियां बने रहे। शेन वॉर्न के नक्शे कदम पर उनके बेटा-बेटी भी सोशल मीडिया में अपलोड की गई अपनी तस्वीरों के जरिए चर्चा में रहते हैं।