अमेरिका में 10 महीने की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। रेप के बाद मासूम की हालत इतनी नाजूक थी कि मौत हो गई। दिल दहला देने वाली वारदात का आरोपी रयान टॉयलर मासूम की मां अमांदा अडकिन्स का ब्वॉयफ्रेंड है और उसने मासूम का रेप घर की बेसमेंट में किया। डेली मेल की खबर के अनुसार वह अमेरिका के कॉटजेविले, वेस्ट वर्जिनिया का रहने वाला है।
मासूम एम्लेइ की रेप और उसकी मौत ने पूरे परिवार और आस-पास के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे के बाद प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
minor raped
सुबह 4.30 बजे उठकर जब बच्ची को मां ढूंढने लगी तो मासूम बच्ची अपनी जगह से गायब थी। आधे घंटे बाद उसने घर के बेसमेंट में जो देखा, उसकी उसे कभी उम्मीद भी न रही होगी। अमांदा ने अपनी 10 महीने की मासूम को खून से लथपथ पाया। जरा भी देर न करते हुए वह उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंची, जहां उसके साथ रेप होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : daily mail
मासूम एम्लेइ की जो हालत की गई थी उससे उसका बचना असंभव था। परिवार ने उसके ठीक होने के लिए फेसबुक पर दुआ के लिए पोस्ट भी डाले। लेकिन, बच्ची अपने साथ हुए दुष्कर्म और चोटें बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसकी मौत हो गई। बच्ची के साथ ऐसा होने पर मां ने तुरंत 911 पर कॉल कर दिया था और पुलिस को सारे मामले की खबर दी।
4 of 5
minor raped
- फोटो : daily mail
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करना शुरू किया। तभी आरोपी टॉयलर बेसमेंट में फर्श को साफ करता हुआ दिखा। जब पुलिस ने उससे पूछा कि वह क्या साफ कर रहा है तो उसने झूठ बोल दिया। लेकिन, बाद में पता चला कि वह बच्ची के खून को साफ कर रहा था और सबूत को मिटाने की कोशिश कर रहा था।
डब्लयूएसएजेड के अनुसार आरोपी के फेसबुक पर फोटो को देखा गया, जिसमें उसकी सेक्स के प्रति भावनाएं देखी गई थी। उसने फोटो के जरिए संदेश दिया कि उसे सेक्स के लिए पागल कहा जाने में उसे कोई आपत्ति नहीं है। बताते चले की आरोपी को सजा और 2 मीलियन डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है।