फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे भूतहा घर, रात गुजारनी है तो रख लीजिए 6000

Wed, 06 Apr 2016 12:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
इस घर में इंसान नहीं, भूत रहते हैं! - फोटो : डेलीमेल
ब्रिटेन के हल सिटी में बना ये घर तस्वीर में भले ही साधारण दिखे लेकिन इसकी पनाह लेने वालों की जुबान खौफनाक किस्से बयां करती है। भूतों का आतंक इतना है कि मकान का मालिक भी इसमें नहीं रह पाता है। एक किराएदार सबसे ज्यादा चार दिन ही इस घर में बिताने में कामयाब हो पाया। हल सिटी के 39 डी ग्रे स्ट्रीट इलाके में बने इस घर की खिड़कियों से रूह कंपा देने वाले डरावने चेहरे देखाई देते हैं। स्थानीय लोगों ने कई दफे इसकी शिकायत मकान के मालिक और स्थानीय पुलिस से की है।
विज्ञापन

2 of 7
भूतहा घर को कहते हैं 'द हॉस्टल' - फोटो : डेलीमेल
सात बेडरूम वाले इस घर को इलाकाई 'द हॉस्टल' के नाम से पुकारते हैं। चश्मदीदों और मकान मालिक के मुताबिक घर के अंदर बने फायरप्लेस से एक बच्चा बड़ा सा खंजर (बूचड़खाने में इस्तेमाल किया जाने वाला चाकू) लेकर निकलता है और फिर दीवारों में ओझल हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
'आत्माओं ने बिस्तर सोते हुए उठा लिया था' - फोटो : डेलीमेल
24 साल पहले एक महिला किरायेदार इस मकान में रहने आई। उसने शिकायत की थी कि उसे आत्माओं ने बिस्तर सोते हुए उठा लिया था और खींच कर नीचे गिरा दिया था। माना जाता है कि भूतों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

4 of 7
13 अप्रैल को जुटेंगे भूतों के शिकारी - फोटो : डेलीमेल
39 वर्षीय एंडी येट्स इस घर के मालिक है। येट्स के मुताबिक आगामी 13 अप्रैल को भूत विज्ञेषज्ञों को इस घर से भूतों को भगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। मकान मालिक येट्स खुद दावा करते हैं कि उन्होंने मकान में एक बच्चे को बड़े खंजर के साथ देखा है। जो करीब 15 मिनट तक मंडराता है फिर ओझल हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
जब पुलिस को उलटे पांव भागना पड़ गया था - फोटो : डेलीमेल
येट्स के मुताबिक 24 साल पहले जो महिला इस मकान में बतौर किरायेदार रहने आई थी, उसने फेसबुक पर उनसे आपबीती बताई थी। पुलिस को जब इस बारे में इत्तला दी गई तो उन्होंने इस महज धोखा माना। लेकिन जैसे ही वे वहां से चलने को हुए तो किताबों की अलमारी उन पर गिर पड़ी। पुलिस वालों ने आव देखा न ताव और सीधे घर से बाहर दौड़ लगा दी। यही नहीं सीढ़ियों के नीचे रखी अलमारी बहुत ही डरावनी है। माना जाता है कि इस अलमारी में बहुत से बच्चे बंद हैं।
विज्ञापन

6 of 7
'बच्चे की आत्मा दिखाई दी' - फोटो : डेलीमेल
भूतों की खोज करने वाली एक विशेषज्ञ जोलेन लॉकवुड की मानें तो जब वे इस घर में प्रवेश हुईं तो उन्हें एक बच्चे की आत्मा दिखाई दी। लॉकवुड की मानें तो सीढ़ियों पर उन्हें एक महिला भी दिखाई दी जो नशे में धुत प्रतीत हो रही थी। लॉकवड अपने बिजनेस पार्टनर क्लेयर बुरो के साथ इस घर का मुआयना करने पहुंची थीं। लॉकवुड की माने तो घर के एक बेडरूम से गुस्से वाले आदमी के गुर्राने की आवाजें सुनाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भूतों को पकड़ने का प्रोग्राम देखने के लिए करनी होगी जेब ढीली - फोटो : डेलीमेल
जो लोग 18 साल के ऊपर हैं और खुद को साहसी समझते हैं वे आगामी 13 अप्रैल को इस भूतहा घर में किए जाने वाले अनुष्ठान के साक्षी बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें 65 पाउंड यानी करीब 6 हजार रुपए खर्च करने होंगे। इसके साथ उन्हें अपने बिस्तर और पहनने के लिए गर्म कपड़े खुद लाने होंगे। इस बारे में जब हंबरसाइड पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सोर्स-डेलीमेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें