फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट मिलने से सवालों के घेरे में आई सगी बहनों की सुसाइड

Wed, 06 Apr 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
1 of 6
सवालों के घेरे में आई सुसाइड - फोटो : amarujala
फतेहाबाद के भूना कस्बे में दो सगी बहनों का खुद को गोली मारकर सुसाइड करने का मामला एक दिन बाद सुसाइड नोट मिलने से गरमा गया है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट मिलने से सवालों के घेरे में आई सगी बहनों की सुसाइड

2 of 6
बहनों ने की खुदकुशी
बीते दिन सोमवार को भूना के प्रसिद्ध व्यापारी महेश रहेजा की दो जवान बेटियों ने आत्महत्या कर ली थी। बुधवार को एक सुसाइड नोट परिजनों ने पुलिस को सौंपा है। दावा किया जा रहा है कि इसे बड़ी बहन कोमल ने लिखा है, जिसमें सुसाइड का कारण कैरियर में कामयाबी न मिलना बताया है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट मिलने से सवालों के घेरे में आई सगी बहनों की सुसाइड

3 of 6
बहनों ने की खुदकुशी
एक दिन बाद सामने आए सुसाइड नोट पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें नोट रिवाल्वर के पास से मिला था। मामले की जांच कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह का कहना है कि वहां कोई सुसाइड नोट नहीं था। अगर था भी तो परिजनों ने सोमवार को ही क्यों नहीं दिया, एक दिन बाद क्यों?

सुसाइड नोट मिलने से सवालों के घेरे में आई सगी बहनों की सुसाइड

4 of 6
बहनों ने की खुदकुशी
लाल स्याही में लिखे नोट में लिखा है, ''लाइफ में जो सपने लिए थे पूरे नहीं हुए। मैं कुछ बनना चाहती थी, जो मेरी जिंदगी में पूरे नहीं हुए। मैं घर में कैद बनकर रह गई। इसलिए मैं अपनी जिंदगी डेड कर रही हूं। सुसाइड में किसी का रोल नहीं। इसके लिए मैं खुद जिम्मेदार हूं। 
विज्ञापन

सुसाइड नोट मिलने से सवालों के घेरे में आई सगी बहनों की सुसाइड

5 of 6
पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल, एएसपी गंगाराम पूनिया - फोटो : amarujala
गौरतलब है कि हिसार में बीटेक कर रहा महेश का बेटा हार्दिक दोपहर को घर पहुंचा तो उसने दोनों बहनों 27 वर्षीय कोमल और 25 वर्षीय शिल्पा को कमरे में खून से लथपथ देखा। उनकी कनपटी पर गोली लगी थी। बदहवास हार्दिक ने पिता को सूचना दी और पड़ोसियों को बुलाया। मौके पर पहुंचे महेश रहेजा ने जब दोनों बेटियों को संभाला तो कोमल की सांसें चल रही थीं लेकिन एंबुलेंस बुलाकर उसे ले जाया जाता तब तक उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट मिलने से सवालों के घेरे में आई सगी बहनों की सुसाइड

6 of 6
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं - फोटो : amarujala
भूना एसएचओ रघुबीर सिंह ने दोनों लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल, एएसपी गंगाराम पूनिया ने भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने देर शाम बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान दोनों लड़कियों के हाथों में गन पाउडर मिला है। इससे आत्महत्या की थ्योरी ही पुष्ट हो रही है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें