पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार का एक और क्रूर मामला सामने आया है। पाकिस्तान के मीरपुर में एक पुलिस ऑफिसर पर हिंदू महिला को महज 50 हजार रुपये में का आरोप है। इंडिया टुडे डॉट इन की खबर के अनुसार महिला को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया गया, लेकिन पुलिस स्टेशन में ऑफिसर सज्जाद काजी ने उसके साथ जो किया उसकी उसे उम्मीद न थी।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : india today
खबरों के अनुसार महिला के बेचने के विवाद के बाद उसके ऊपर पर इस कदर दबाव बनाया गया कि उसने इस्लाम कबूल लिया और एक मुस्लिम शख्स से शादी कर ली। इस पूरे वाक्य की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि पुलिस अधिकार महिला के साथ मारपीट कर रहा है। साथ ही कहा कि वह बचकर नहीं जा पाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
हिंदू महिला के साथ मारपीट करने वाला पुलिस अधिकारी
- फोटो : india today
पीड़िता की पहचान अनीला बाग्री के रुप में हुई है। वह सिंध प्रांत के मीरपुर मथेलो में रहती है। इस पूरी घटना की पीड़िता के परिजनों को खबर लगी तो वह उसे लेने के लिए मीरपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे, लेकिन ऑफिसर साज्जद ने उसे वापस ले जाने से मना कर दिया।
साथ ही ऑफिसर ने परिजनों के आगे 50 हजार रुपये की मांग की, जिसे देने के बाद ही वह उसे घर ले जाने की अनुमति देग।
4 of 6
Pakistan
- फोटो : india today
पुलिस की इस हरकत का विरोध किया जाने लगा और दबाव बनने के बाद आरोपी ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया और उसके खिलाफ जांच की जा रही है। बताते चलें कि पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों पर इस्लाम कबूलने का पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
Pakistan
- फोटो : india today
पाकिस्तान हिंदू पंचायत के एक्टीविस्ट रवि दवानी का कहना है, 'यह सब इसलिए किया जाता है ताकि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को प्रताड़ित किया जा सके, ताकि वह यह देश छोड़ दें। लेकिन, हम प्रांत को छोड़ेंगे नहीं और इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे।
पीड़िता के साथ हुए इस व्यवहार के बाद पूर्व पीपीपी सांसद पीर अब्दुल हक का विरोध किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मिया मिठूं के नाम से मशहूर सांसद के खिलाफ अपहरण के 117 मामले सामने आए हैं, जिनमें महिलाओं को जबरन इस्लाम कबूलने पर जोर दिया गया।