टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का जन्म कोलकाता में हुआ था। कोलकाता में हायर एजुकेशन पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए महुआ अमेरिका चली गई। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह लंदन की प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी में नौकरी करने लगी।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस की संसद महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक जांच समिति गठित करने और उन्हें सदन से 'तत्काल निलंबित' करने की मांग की है। निशिकांत दुबे द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद भाजपा और टीएमसी के बीच रणनीतिक घमाशान शुरू हो गया। यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार टीएमसी सांसद चर्चा में रह चुकी है।
विज्ञापन
कौन है महुआ मोइत्रा
2 of 6
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का जन्म कोलकाता में हुआ था। कोलकाता में हायर एजुकेशन पूरा करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए महुआ अमेरिका चली गई। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह लंदन की प्रतिष्ठित बैंकिंग कंपनी में नौकरी करने लगी। देखते ही देखते वह कम समय में ही इस कंपनी की वाइस प्रसिडेंट भी बन गई। इसी दौरान महुआ ने अपनी इतनी अच्छी नौकरी को छोड़कर बंगाल की राजनीति से जुड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
नौकरी छोड़कर बंगाल की राजनीति से जुड़ी महुआ मोइत्रा
3 of 6
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
लंदन की बैंकिंग कंपनी की नौकरी छोड़कर महुआ वापस बंगाल लौटी। उन्होंने साल 2016 विधानसभा चुनाव में करीमपुर सीट से चुनाव लड़ी और जीत हासिल की। इसके बाद साल 2019 में महुआ पहली बार टीएमसी के टिकट पर लोकसभा पहुंची। उन्होंने भाजपा के कल्याण चौबे को 63 हजार मतों से हराया था।
चर्चा में महुआ मोइत्रा
4 of 6
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
टीएमसी सांसद अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती है। इस बार भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। इसके साथ उन्होंने टीएमसी सांसद और व्यापारी के बीच नकद और उपहारों के आदान प्रदान होने का भी दावा किया है। उन्होंने बताया कि संसद में सवाल पूछने के लिए टीएमसी सांसद और व्यवसायी के बीच पैसों और उपहार का आदान प्रदान होता है। निशिकांत दुबे ने लोकसभा ओम बिरला को पत्र लिखकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच समिति गठित करने और उन्हें सदन से 'तत्काल निलंबित' करने की मांग की है।
विज्ञापन
निशिकांत दुबे के आरोप
5 of 6
Mahua Moitra
- फोटो : Social Media
ओम बिरला को पत्र लिखकर निशिकांत दुबे ने कहा जब भी संसद सत्र होता है, महुआ मोइत्रा और वरिष्ठ तृणमूल सांसद सौगत रॉय के नेतृत्व में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) की चिल्लाने वाली ब्रिगेड, किसी न किसी बहाने से हर किसी के साथ लगातार दुर्व्यवहार कर सदन की कार्यवाही को बाधित करने की आदत रखती है। हैरान करने वाली इस रणनीति के तहत महुआ अन्य सदस्यों के बहस करने के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन करती हैं, जबकि अन्य सांसद आम लोगों के मुद्दों और सरकार की नीतियों पर चर्चा करना चाहते हैं।
भाजपा सांसद निशिाकांत दुबे के आरोपों का पलटवार करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में निशिकांत दुबे पर भर्जी डिग्री रखने का आरोप लगाया है। भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए महुआ ने कहा कि जांच के लिए उनके दरवाजे पर आने से पहले उन्हें अदानी कोयला घोटाला मामले में कार्रवाई का इंतजार है। महुआ ने कहा कि इस मामले में ईडी और अन्य जांच एजेंसियों को एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।