फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: हिमाचल में विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज, तेलंगाना में रहेंगे पीएम मोदी, पढ़ें अहम खबरें

Sat, 12 Nov 2022 06:30 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया जाएगा। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना के रामागुंडम में आरएफसीएल उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे, इसके अलावा राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। साथ ही ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा रोक दी है। ट्विटर ने फेक अकाउंट्स और पैरोडी अकाउंट्स की वजह से यह फैसला लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
हिमाचल में 68 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज
हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान किया जाएगा। प्रदेश भर में बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
आज तेलंगाना में रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तेलंगाना के रामागुंडम में आरएफसीएल उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे, इसके अलावा राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। पीएम 990 करोड़ के लागत से बनी 54.1 किमी लंबी रेलवे लाइन का भी उद्घाटन करेंगे।
यहां पढे़ं पूरी खबर

4 of 11
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए नहीं देने होंगे पैसे!
ट्विटर के ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर वसूलने का एलन मस्क का फैसला नई मुसीबत में घिर गया है। अमेरिका में कई फर्जी खाताधारकों ने 8 डॉलर का भुगतान कर ब्लू टिक हासिल कर लिया और इसके बाद इन खातों से फेक ट्वीट किए गए। इससे परेशान ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा रोक दी है।
यहां पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
राजनाथ सिंह - फोटो : Twitter
राजनाथ सिंह बोले- अखण्ड भारत के पहले प्रधानमंत्री थे सुभाष चंद्र बोस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सुभाष चंद्र बोस अविभाजित भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि देश को आजादी मिलने के बाद उनके योगदान को नजरअंदाज कर दिया गया। भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा आयोजित ‘शोधवीर समागम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भूमिका और दूरदृष्टि का पुनर्मूल्यांकन करने की जरूरत है। 
यहां पढे़ं पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
बेहद खराब श्रेणी में Delhi-NCR की हवा
दिल्ली-एनसीआर की हवा बीते 24 घंटे में बिगड़कर खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। हालांकि पंजाब में सीजन की सबसे अधिक पराली जलने के बावजूद हवा गंभीर नहीं हुई। विशेषज्ञों ने इसके लिए अनुकूल मौसमी दशाओं को जिम्मेदार बताया है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक मौसमी दशाओं में खास बदलाव न होने की वजह से हवा बेहद खराब श्रेणी में ही बनी रहेगी।
यहां पढे़ं पूरी खबर
 
विज्ञापन

7 of 11
दिल्ली एम्स - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली एम्स इमरजेंसी व आईसीयू में रहेगी 24 घंटे नजर
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के आपातकालीन विभाग व आईसीयू पर 24 घंटे नजर रहेगी। सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एम्स निदेशक ने 24 घंटे निगरानी के लिए वरिष्ठ डॉक्टर को नियुक्त करने का फैसला लिया है।
यहां पढे़ं पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खाने पीने के सामान एक माह में हुए सस्ते
खाने-पीने के सामानों की कीमतें एक महीने में कम होने या फिर स्थिर होने से अक्तूबर की खुदरा महंगाई में कमी आ सकती है। एक सर्वे के अनुसार, 14 नवंबर को जारी होने वाले महंगाई के आंकड़े 7 फीसदी से नीचे रह सकते हैं जो सितंबर में 7.41 फीसदी था।
यहां पढे़ं पूरी खबर

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixy bay
दिल्ली का भूजल प्रदूषित, पथरी से लेकर कैंसर तक खतरा    
इंसान के शरीर में करीब 70 फीसदी पानी का होना शुद्ध जल की अहमियत साबित करता है। शरीर के अंदर इसके कई काम हैं। यह पोषक पदार्थों को एक जगह से दूसरी जगह लाता-ले जाता है। बीमारियों को जन्म देने वाले प्रदूषकों से दिल्ली का भूजल भी दूषित है। जबकि पेजयल तक के लिए दिल्ली की बड़ी आबादी इसी पर निर्भर है।
यहां पढे़ं पूरी खबर

10 of 11
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला
संजय राउत बोले- राहुल गांधी और आदित्य दोनों ही युवा और देश का नेतृत्व करने में सक्षम    
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र पहुंच चुकी है, वहीं महाराष्ट्र में राहुल गांधी को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे का साथ भी मिल गया है। इस पर राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी और आदित्य ठाकरे दो प्रमुख युवा नेता हैं जो देश का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
पत्नी रीवाबा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साख रविंद्र जडेजा - फोटो : Instagram
ननद नयनाबा जडेजा ने भाभी रीवाबा जडेजा पर कसा तंज, कहा- वो सेलिब्रिटी हैं, चुनाव नहीं जीतेंगी    
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा ने शुक्रवार को कहा कि मेरी भाभी रिवाबा जडेजा के अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत की संभावना कम है क्योंकि वह एक 'सेलिब्रिटी' हैं और लोग चाहते हैं कि एक स्थानीय नेता प्रतिनिधित्व करे। जो जनता के काम करते हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें