फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: असम और अरुणाचल प्रदेश को करोड़ों की सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, काशी में पीएम का रोड शो

Sat, 09 Mar 2024 07:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग देश को समर्पित करेंगे। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इयह टनल 13,000  फुट ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनने के बाद आज सबसे बड़ा रोड शो करेंगे। पीएम मोदी पर बाबतपुर से बरेका तक 28 किलोमीटर लंबे रूट पर पुष्पवर्षा होगी। इसके अलावा, भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष का कहना है कि गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हुई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/भाजपा

असम-अरुणाचल को करोड़ों की सौगात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग देश को समर्पित करेंगे। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इयह टनल 13,000  फुट ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग है। डबल लेन वाला यह ऑल वेदर टनल अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामिंग और तवांग जिले को जोड़ेगा। एलएसी तक पहुंचने वाली यह एक मात्र रास्ता है। इसके अलावा पीएम ईटानगर में 20 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री असम और अरुणाचल प्रदेश की दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार शाम को तेजपुर पहुंचे, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री यहां से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद सुबह काजीरंगा अभयारण्य का भ्रमण करेंगे। यहां से पीएम ईटानगर जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : ani

आज काशी में सबसे बड़ा रोड शो करेंगे पीएम मोदी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनने के बाद आज सबसे बड़ा रोड शो करेंगे। पीएम मोदी पर बाबतपुर से बरेका तक 28 किलोमीटर लंबे रूट पर पुष्पवर्षा होगी। खास बात यह है कि पीएम मोदी अपनी कार के रूफटॉप से बाहर आकर लोगों का अभिवादन भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
Naveen Patnaik, PM Narendra Modi - फोटो : ANI

क्या BJP-BJD गठबंधन पर ग्रहण
भाजपा और बीजद के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष का कहना है कि गठबंधन पर कोई बातचीत नहीं हुई। हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। ओडिशा भाजपा का कहना है कि दिल्ली में बीजद के साथ गठबंधन और सीट साझा करने की बातचीत बेनतीजा रही। उम्मीद है कि भाजपा ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव संभव 
आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के साथ ही जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग की बैठक में चर्चा हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर आयोग की गृह मंत्रालय के साथ ही रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
मोरबी में हुआ सड़क हादसा। - फोटो : ANI

मोरबी में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का स्लैब गिरा
गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है, जो नई इमारत की पहली मंजिल पर भराई के काम के दौरान हुई। कॉलेज अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एक मजदूर मलबे में फंसा हुआ, जिसे बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
अमर उजाला शब्द सम्मान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमर उजाला शब्द सम्मान
प्रख्यात संगीतज्ञ और बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया 13 मार्च को अमर उजाला शब्द सम्मान के विजेताओं को अलंकृत करेंगे। पंडित हरिप्रसाद इस अवसर पर ग्रैमी पुरस्कार विजेता बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ विशेष संगीत प्रस्तुति भी देंगे। कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर के भीम सभागार में शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। प्रवेश निमंत्रण पत्र के आधार पर ही मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एकनाथ शिंदे और अजित पवार - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा-एनसीपी के बीच सीट बंटवारे पर फंसा पेच 
लोकसभा चुनाव के लिए गृह मंत्री शाह से सीट बंटवारे पर बातचीत के पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के शीर्ष नेता शुक्रवार शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल के आवास पर एकत्र हुए। राकांपा के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख सुनील तटकरे सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भी शाह के साथ बैठक में मौजूद रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

 

9 of 11
यूपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

अब नेपाल में भी यूपीआई सेवा शरू, क्यूआर कोड से कर सकते हैं भुगतान 
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) अब पड़ोसी देश नेपाल में भी उपलब्ध है। संस्था की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि यूपीआई उपयोगकर्ता नेपाली व्यापारियों को भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं। एनआईपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश शुक्ला ने कहा, यह पहल डिजिटल भुगतान क्षेत्र में हमारे नवाचार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस सुविधा से दोनों देशों के बीच सीमा पार लेनदेन के साथ वाणिज्य और पर्यटन में सुधार होगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
केरल के स्कूल में पहली एआई शिक्षिका आइरिस (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media

देश को मिली पहली AI शिक्षिका
देश को पहली एआई शिक्षिका मिल गई है। केरल के तिरुवनंतपुरम के एक स्कूल में आईरिस नामक एक रोबोट शिक्षक पेश किया गया है। इसे ‘मेकरलैब्स एडुटेक’कंपनी की मदद से बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, आईरिस देश की पहली जेनरेटिव एआई टीचर है। राज्य के केटीसीटी स्कूल में एआई शिक्षिका साड़ी में नजर आई और बच्चों से हाथ मिलाया। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन

11 of 11
भारत अमेरिका - फोटो : सोशल मीडिया

खसरा और रूबेला की रोकथाम के लिए भारत का अमेरिका में सम्मान 
खसरा और रूबेला रोग की रोकथाम के लिए भारत को अमेरिका में सम्मान मिला है। वाशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकी रेड क्रॉस मुख्यालय में द मीजल्स एंड रूबेला पार्टनरशिप की ओर से भारत को खसरा और रूबेला चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत की ओर से राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने यह सम्मान ग्रहण किया। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत को बधाई दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के तहत देश में खसरा और रूबेला रोग को लेकर टीकाकरण किया जा रहा है। तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए 50 जिलों में बीते 12 महीने से खसरे का एक भी मामला सामने नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें