फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आईएमए की पासिंग आउट परेड आज, सेना को मिलेंगे 343 अफसर; इन्फिनिटी फोरम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Sat, 09 Dec 2023 07:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी पास आउट होंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक पर एक वैश्विक नेतृत्व मंच इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, यूएन द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए लाया प्रस्ताव गिर गया है। अमेरिका के वीटो करने के कारण प्रस्ताव पास नहीं हो सका। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
आईएमए पीओपी देहरादून 2023 - फोटो : amar ujala

देश को आज मिलेगी 343 अफसरों की फौज
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी पास आउट होंगे। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार श्रीलंका के सीडीएस जनरल डॉ. शिवेंद्र सिल्वा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
सीओपी28 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media

इन्फिनिटी फोरम में पीएम मोदी का संबोधन आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फिनटेक पर एक वैश्विक नेतृत्व मंच इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) और गिफ्ट सिटी कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
UNSC - फोटो : सोशल मीडिया

गाजा में तत्काल युद्धविराम का प्रस्ताव यूएन सुरक्षा परिषद में खारिज
गाजा में इस्राइल-हमास के बीच दो महीने से अधिक समय से संघर्ष जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गाजा में इस्राइली सेना के हमले में 300 फलस्तीनी नागिरक मारे गए। इस बीच यूएन द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए लाया प्रस्ताव गिर गया है। अमेरिका के वीटो करने के कारण प्रस्ताव पास नहीं हो सका। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
ISRO - फोटो : Social Media

स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री ने की चंद्रयान-3 की सराहना
इसरो के चांद मिशन चंद्रयान-तीन की सफलता को स्वीडन के अंतरिक्ष यात्री ने सराहा है। स्वीडिश अंतरिक्ष यात्री ने कहा कि चंद्रयान-तीन की सफलता को अद्भुत और उत्कृष्ट बताया है। उनका कहना है कि वह ऐसे ही एक अगले भारतीय मिशन का इंतजार कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने गगनयान मिशन पर भी बात की। उनका कहना है कि भारत और स्वीडन अंतरिक्ष क्षेत्र में एक साथ काम भी कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
लोकसभा में जोरदार हंगामा - फोटो : संसद टीवी

लोकसभा सचिवालय ने जारी की मोइत्रा के निष्कासन की अधिसूचना
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया। लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर निष्कासन की घोषणा की। बता दें, मोइत्रा पर उपहारों के बदले संसद में सवाल पूछने के आरोप हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले कश्मीर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा
अनुच्छेद 370 निरस्त करने के मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सोमवार को आएगा। इससे पहले शुक्रवार को कश्मीर घाटी में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में सभी दस जिलों के उपायुक्तों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को किसी भी शरारत या सोशल मीडिया के दुरुपयोग में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एन चंद्रबाबू नायडू - फोटो : SOCIAL MEDIA

आंध्र प्रदेश चुनाव को लेकर चंद्रबाबू नायडू का दावा
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को दावा किया कि सीएम वीईएस जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार की अगले विधानसभा चुनाव में हार तय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पड़ोसी राज्य तेलंगाना में बीआरएस सरकार को हार का सामना करना पड़ा, उसकी तरह आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव हारने जा रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के चुनाव नतीजे तीन महीने बाद आंध्र प्रदेश में दोहराए जाएंगे। नायडू ने कहा कि अपने 45 साल के राजनीतिक सफर में उन्होंने कोई अनियमितता या भ्रष्टाचार नहीं की है, लेकिन सीएम जगन ने उनकी सरकार पर सवाल उठाने वालों को डराने के लिए उन्हें गलत तरीके से जेल में डाला। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
मैक्स अस्पताल

लखनऊ के 550 बिस्तर वाले सहारा अस्पताल को मैक्स हेल्थकेयर ने खरीदा
निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में शामिल मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट लि. (एमएचआईएल) ने लखनऊ स्थित 550 बिस्तर वाले सहारा अस्पताल को खरीद लिया है। यह सौदा लगभग 940 करोड़ रुपये में हुआ है। मैक्स हेल्थकेयर ने शुक्रवार को कहा कि उसने स्टारलिट मेडिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड की 100 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। स्टारलिट के पास सहारा अस्पताल का मालिकाना हक है, जो अब मैक्स के पास आ जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
यूरोपीय संघ - फोटो : pixabay

भारत की चेतावनी के बाद यूरोपीय संघ की सफाई
कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबीएएम) को लेकर भारत की आपत्ति के बाद यूरोपीय संघ ने अब सफाई पेश की है। ईयू का कहना है कि सीबीएएम का लक्ष्य सिर्फ कार्बन के रिसाव को रोकना है। बता दें, यूरोपीय संघ भारत और चीन सहित अन्य देशों के ऊर्जा गहन वस्तुओं पर कर लगाने की योजना बना रहा है। ईयू के फैसले पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आपत्ति जताई थी और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद शुक्रवार को यूरोपीय संघ के आयुक्त वोपके होकेस्ट्रा ने जलवायु वार्ता के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सीबीएएम का उद्देश्य काबर्न के रिसाव को रोकना है और यही सीबीएएम का एकमात्र लक्ष्य है। बता दें, कार्बन टैक्स एक जनवरी 2026 से लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
एपल - फोटो : Social Media

भारत में हर साल पांच करोड़ आईफोन बनाएगी एपल 
एपल व इसके अन्य आपूर्तिकर्ता भारत में अगले दो-तीन साल में सालाना 5 करोड़ आईफोन बनाएंगे। एपल की रणनीति चीन पर निर्भरता कम कर अन्य देशों में आपूर्ति शृंखला को ले जाना है। रणनीति सफल हुई तो भारत वैश्विक आईफोन उत्पादन में इस दशक के अंत तक एक चौथाई का योगदान कर सकेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें