फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: हमास के हमले में अब तक 300 इस्राइली नागरिकों की मौत, संघर्ष को लेकर यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक आज

Sun, 08 Oct 2023 07:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस्राइल पर आतंकवादी समूह हमास के हमले में अब तक 300 से अधिक लोगों की हो गई है। रिपोर्ट में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है। वहीं, बड़े युद्ध की अशंका को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रविवार को आपात बैठक बुलाई गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने हमास के हमले की निंदा की है। इसके अलावा, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर आज दिल्ली पहुंचेंगी। अपनी भारत यात्रा के दौरान हसन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर... 

विज्ञापन

2 of 11
इस्राइल-हमास हमला। - फोटो : Social Media

हमास के हमले में 300 से अधिक इस्राइली नागरिकों की मौत
इस्राइल पर आतंकवादी समूह हमास के हमले में अब तक 300 से अधिक लोगों की हो गई है। रिपोर्ट में मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई गई है। वहीं, हमले में 1,590 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
इस्राइल-हमास हमला। - फोटो : Social Media

UNSC की बैठक आज
फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास ने इस्राइल पर भीषण हमला किया है। हमास ने गाजा से शनिवार की सुबह अचानक थोड़े-थोड़े अंतराल पर इस्राइली शहरों पर ताबड़तोड़ करीब 5,000 रॉकेट दागे। बड़े युद्ध की अशंका को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की रविवार को आपात बैठक बुलाई गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने हमास के हमले की निंदा की है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन। - फोटो : Instagram : @samiasuluhu

तंजानिया की राष्ट्रपति का तीन दिवसीय भारत दौरा
तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर आज दिल्ली पहुंचेंगी। अपनी भारत यात्रा के दौरान हसन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी और राष्ट्रपति मुर्मू उनके लिए एक राजकीय भोज की मेजबानी भी करेंगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे विश्व कप 2023 प्रीव्यू - फोटो : ICC

विश्व कप में भारत की पहली टक्कर ऑस्ट्रेलिया से
भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार (आठ अक्तूबर) को करेगी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में उसका मुकाबला पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। कंगारूओं का भी विश्व कप के 13वें संस्करण में यह पहला मैच होगा। रोहित शर्मा और पैट कमिंस पहली बार वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी करेंगे। दोनों टीमों की नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
इसरो के नए प्रमुख एस सोमनाथ - फोटो : विकीपीडिया

सोमनाथ बोले- इसरो पर हर दिन होते हैं 100 साइबर अटैक
साइबर क्राइम इन दिनों काफी चर्चा में है, जिससे अब इसरो भी अछूता नहीं रहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ का कहना है कि देश की अतंरिक्ष एजेंसी हर रोज करीब 100 से अधिक साइबर हमलों का सामना कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सिक्किम बाढ़ - फोटो : सोशल मीडिया

सिक्किम में मृतकों की संख्या 65 हुई
सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई। सिक्किम राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष (एसएसडीएमए) और जलपाईगुड़ी पुलिस ने बताया कि 30 शव सिक्किम और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से 35 शव बरामद हुए हैं। 81 लोग अब भी लापता हैं। 26 लोग घायल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस का मुख्य एजेंडा- जाति जनगणना
मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर कांग्रेस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। इस बीच, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान समिति ने राज्य में कांग्रेस का मुख्य एजेंडा भी तय किया। पार्टी सूत्रों की मानें तो राज्य में कांग्रेस का मुख्य एजेंडा जाति सर्वेक्षण कराना होगा। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

कैलिफोर्निया के गवर्नर ने जातिगत भेदभाव रोकने वाले विधेयक पर किया वीटो
अमेरिका के कैलिफोर्निया के गवर्नर ने भारतीय समुदाय के पक्ष में फैसला लिया है। उन्होंने कैलिफोर्निया जाति विधेयक पर वीटो कर दिया है, जिसे भारतीय समुदाय बड़ी जीत बता रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसोम ने जाति के आधार पर भेदभाव को खत्म करने के लिए पारित किए गए कैलिफोर्निया जाति विधेयक पर वीटो कर दिया है। उन्होंने तर्क दिया कि कैलिफोर्निया कानून के तहत जाति के आधार पर भेदभाव पहले से ही निषिद्ध है, इसलिए यह विधेयक गैर-जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
आईएस आतंकी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Agency (File Photo)

आईएस आतंकियों ने किया खुलासा- मंदिर या मस्जिद से नहीं था मतलब
पुलिस की गिरफ्त में आए आईएस के आतंकियों ने पूछताछ के दौरान कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। पाकिस्तान में बैठे इनके आकाओं ने आदेश दिया था कि यह भारत के सौहार्द को बिगाड़े। मंदिर-मस्जिद से इनको कोई मतलब नहीं था। बस जान-माल का ज्यादा से ज्यादा नुकसान करने के लिए इनको यहां पर भीड़ वाले स्थान पर बम धमाके करना था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
इस्राइल। - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में इस्राइल के राजदूत बोले, उनका देश आरोपियों को करेगा दंडित
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। शनिवार सुबह इस्राइल पर हमास ने दनादन मिसाइल दाग दिए, जिसके बाद इस्राइल ने भी जवाबी हमले किए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 200 से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक इस्राइल की जवाबी कार्रवाई में मारे गए हैं। इस बीच भारत में इस्राइल के राजदूत ने कहा कि उनका देश रॉकेट हमलों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। उनका देश भविष्य के हमलों को रोकने के लिए आरोपियों को दंडित करेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें