फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बैंकों में 2000 के नोट बदलने का आखिरी मौका आज, सिक्किम में बाढ़ से अब तक 51 लोगों की मौत

Sat, 07 Oct 2023 06:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अगर अब भी आपके पास दो हजार रुपये के नोट हैं तो इसे बदलने और खाते में जमा कराने का आज आखिरी मौका है। दो हजार रुपये के नोट सात अक्तूबर के बाद बैंकों में न तो बदले जाएंगे, न ही जमा हो सकेंगे। इसके अलावा, भारत ने पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता की मांग बढ़ा दी है। इस वजह से कई बार भारत ने कड़े शब्दों में संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की है। वहीं, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त  (सीईसी) राजीव कुमार ने शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
दो हजार का नोट - फोटो : self

बैंकों में आज के बाद नहीं बदले जा सकेंगे दो हजार के नोट
अगर अब भी आपके पास दो हजार रुपये के नोट हैं तो इसे बदलने और खाते में जमा कराने का आज आखिरी मौका है। दो हजार रुपये के नोट सात अक्तूबर के बाद बैंकों में न तो बदले जाएंगे, न ही जमा हो सकेंगे। हालांकि, आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में इन्हें बदलने की सुविधा होगी। जो लोग जाने में असमर्थ हैं, डाक के जरिये नोट बदल सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
PM Modi And Biden. - फोटो : Social Media

पुतिन ने सुरक्षा परिषद के लिए भारत का किया समर्थन
भारत ने पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा परिषद की स्थाई सदस्यता की मांग बढ़ा दी है। इस वजह से कई बार भारत ने कड़े शब्दों में संयुक्त राष्ट्र की आलोचना की है। इस बीच, रूस ने भी संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के लिए भारत का समर्थन किया है। इसी के साथ रूस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। रूस का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत साल दर साल अधिक शक्तिशाली होता जा रहा है। इसलिए सुरक्षा परिषद में भारत का प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 11
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार। - फोटो : Social Media

आठ से 10 अक्तूबर के बीच हो सकती है पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त  (सीईसी) राजीव कुमार ने शुक्रवार को पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने पर्यवेक्षकों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि धनबल के खतरे को पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए। साथ ही चुनाव हिंसा मुक्त हों। सूत्रों के मुताबिक, आयोग मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव का एलान 8 से 10 अक्तूबर के बीच कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
Sikkim - फोटो : ANI

सिक्किम बाढ़ में अब तक 11 सैन्यकर्मियों सहित 51 की मौत
उत्तरी सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई, जिनमें 11 सैन्यकर्मी हैं। इनमें 26 शव सिक्किम और 25 शव पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के विभिन्न इलाकों से मिले हैं। 142 लोग अब भी लापता हैं, जबकि घायलों की संख्या 26 है। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला

शशि थरूर ने इंडिया विवाद पर दी प्रतिक्रिया
देश में इन दिनों भारत और इंडिया को लेकर विवाद चल रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने उन लोगों पर कटाक्ष किया है, जिन्हें 'इंडिया' शब्द से परेशानी हो रही है, लेकिन वे खुद को 'हिंदू' कहने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है। थरूर ने कहा, अगर आप 'इंडिया' शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप हिंदू शब्द का भी इस्तेमाल नहीं कर सकते। क्योंकि इंडिया और हिंदू दोनों शब्दों की उत्पत्ति का स्रोत एक ही है, जो सिंधु नदी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
विवेक तन्खा - फोटो : SOCIAL MEDIA

कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से की मुलाकात
कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने मध्य प्रदेश की मतदाता सूची में दोहराव का मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने पोल पैनल को मध्य प्रदेश के 43 जिलों से संबंधित आंकड़े पेश किए कि कैसे, एक ही निर्वाचन क्षेत्र के भीतर मतदाताओं का दोहराव हो रहा है। कांग्रेस ने साफ-सुथरी मतदाता सूची की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
delhi police, police demo, दिल्ली पुलिस, delhi police prv - फोटो : फाइल फोटो

एफआईआर में खुलासा- भारत की संप्रभुता में दखल देने के लिए चीन से बड़े पैमाने पर आया पैसा
दिल्ली पुलिस की एफआईआर में न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि भारत की संप्रभुता में हस्तक्षेप करने और बड़ी आपराधिक साजिश के तहत देश में असंतोष पैदा करने के इरादे से चीन से बड़ी मात्रा में पैसा निवेश किया गया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
air pollution - फोटो : SOCIAL MEDIA

दिल्ली की हवाओं में घुलने लगा है जहर
दिल्ली की फिजा में बढ़ते प्रदूषण ने अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), लंग्स के मरीज, बुजुर्ग, बच्चों की समस्या बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से फेफड़ों के अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या सामान्य की तुलना में 5 से 8 फीसदी तक बढ़ गए हैं, जो आने वाले कुछ सप्ताह में बढ़कर 20 फीसदी तक पहुंच जाएंगे। डॉक्टरों ने ऐसे लोगों को सुबह और शाम के समय खुली हवा में न घूमने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही प्रदूषण का सूचकांक 200 को पार कर गया है। यदि गति इसी तरह रही तो सामान्य मरीजों को भी काफी परेशानी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
डॉल्फिन - फोटो : Social media

सीएम योगी ने गांगेय डॉल्फिन को दिया प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत के मुस्तफाबाद से गांगेय डॉल्फिन को प्रदेश के जलीय जीव का दर्जा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तालाबों और नदियों को शुद्ध रखने का प्रयास करना चाहिए। गांगेय डाल्फिन प्रदेश में गंगा, यमुना, चम्बल घाघरा, राप्ती, गेरूआ आदि नदियों में पायी गयी है। एक अनुमान के अनुसार राज्य में गांगेय डाल्फिन की संख्या लगभग 2000 है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
रूस का झंडा - फोटो : Social media

परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि का अनुमोदन रद्द करेंगे
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा एटमी परीक्षण फिर शुरू करने की संभावना जताने के बाद रूस ने संकेत दिया कि वह व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) का अनुमोदन रद्द करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्रेमलिन (रूसी संसद) अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने कहा, दुनिया की स्थिति बदल गई है और वाशिंगटन व ब्रुसेल्स ने हमारे विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें