फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बांग्लादेश में आम चुनावों के लिए मतदान आज, उत्तर भारत में गिरा पारा, शीतलहर का कहर

Sun, 07 Jan 2024 07:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आज मतदान होना है। निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बांग्लादेश संसद की 300 सीटों के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा। वहीं, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के त्रिपुरा तक में कहीं घना तो कहीं अत्यधिक घना कोहरा देखा गया। इसके अलावा, राजधानी में दो दिवसीय अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का रविवार को आगाज होने जा रहा है। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
sheikh hasina

बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान आज
बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आज मतदान होना है। निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बांग्लादेश संसद की 300 सीटों के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा। नतीजे आठ जनवरी को आने की उम्मीद है। संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
Mainpuri Weather: शीतलहर ने लोगों को किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में शीतलहर का कहर
उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के त्रिपुरा तक में कहीं घना तो कहीं अत्यधिक घना कोहरा देखा गया। इसका असर सड़क, हवाई और रेल यातायात पर पड़ा। घने कोहरे के कारण पंजाब में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ 2024 - फोटो : amar ujala

दून में आज से देश के नामचीन ज्योतिषियों का महाकुंभ
राजधानी में दो दिवसीय अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का रविवार को आगाज होने जा रहा है। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे। महाकुंभ में देश के नामचीन ज्योतिषी निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध होंगे। अगर आपके पास कुंडली नहीं है तो मौके पर ही यह सुविधा भी मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
इस्राइल में विरोध प्रदर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया।

बंधकों की रिहाई के लिए तेल अवीव में प्रदर्शन
इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। युद्ध में दोनों पक्षों के करीब 23 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल के कई नागरिकों को बंधक बना रखा है। जिनकी रिहाई के लिए लोगों ने इस्राइल में विरोध प्रदर्शन किया। बंधकों के परिजनों ने नेतन्याहू सरकार को हटाने की मांग की है। इसी के साथ उनकी मांग है कि गाजा में युद्ध को समाप्त कराया जाए। बता दें, हमास के चंगुल में अब भी 100 से अधिक इस्राइली लोग फंसे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

लंदन पुलिस से भिड़े गाजा में सीजफायर की मांग कर रहे फलस्तीन समर्थक
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इस बीच लंदन में इस्राइल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे फलस्तीन समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। फलस्तीन समर्थक गाजा में सीजफायर की मांग कर रहे थे। इस दौरान उनके हाथों में इस्राइल विरोधी तख्तियां थीं। प्रदर्शनकारी इस्राइल के खिलाफ में नारेबाजी कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
holiday in school

दिल्ली सरकार ने देर रात वापस लिया सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश
दिल्ली सरकार ने देर रात सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने काआदेश वापस ले लिया। अब आज इस मामले पर फैसला होगा। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने देर रात ट्वीट कर कहा कि शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का आदेश गलती से जारी किया गया था। आदेश को तत्काल वापस ले लिया गया है. इस पर निर्णय कल सुबह (रविवार, 7 जनवरी) लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एमपी कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस ने राजस्थान समेत इन राज्यों में चुनाव समितियों का गठन
विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस एक बार फिर एक्टिव हो गई है। लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस ने चुनाव समितियों का गठन किया है। इसी के साथ कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है। कांग्रेस ने इसकी जानकारी दी है। पढ़ें पूरी खबर

 

9 of 11
मंदिर में पूजा-अर्चना करते लोग ... - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर के आनंदेश्वर भैरवनाथ मंदिर में 32 साल के बाद हवन-पूजन
श्रीनगर का दिल कहे जाने वाले लाल चौक घंटा घर से कुछ दूरी पर स्थित माईसुमा इलाके में करीब 350 साल पुराने आनंदेश्वर भैरवनाथ जी मंदिर में शनिवार को करीब 32 साल बाद पहली बार हवन और भव्य पूजन किया गया। आयोजकों के अनुसार हवन और पूजन क्षेत्र में आतंकवाद का दौर शुरू होने के बाद से बंद था। पढ़ें पूरी खबर

 

10 of 11
मां वैष्णो देवी मंदिर - फोटो : SELF

नए साल के छह दिनों में ही मां वैष्णो के दरबार पहुंचे डेढ़ लाख श्रद्धालु
कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच हर दिन 20 से 25 हजार श्रद्धालु मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। हालांकि सप्ताहांत में दर्शन करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। इस बीच श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर, बैटरी कार व रोपवे सेवा भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
वडनगर में पीएम मोदी का स्कूल - फोटो : Social Media

वडनगर में पीएम मोदी के स्कूल में जाने का मिलेगा अवसर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध स्कूलों में पढ़ने वाले नौवी से बारहवीं तक के छात्रों को गुजरात के वडनगर स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्कूल में स्टडी टूर करेंगे। इसमें पंजीकरण करने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने प्रेरणा: द स्कूल ऑफ एक्सपीरिएंशियल लर्निंग एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इसमें छात्रों को 13 जनवरी तक पंजीकरण कराना होगा। यह टूर सात दिन का होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें