बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आज मतदान होना है। निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बांग्लादेश संसद की 300 सीटों के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा। वहीं, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के त्रिपुरा तक में कहीं घना तो कहीं अत्यधिक घना कोहरा देखा गया। इसके अलावा, राजधानी में दो दिवसीय अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ का रविवार को आगाज होने जा रहा है। पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...