फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बिहार में जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, छत्तीसगढ़ में प्रियंका गांधी की रैली

Fri, 06 Oct 2023 07:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लुलु समूह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। लुलु के अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण भारत विश्व की एक उभरती हुई शक्ति बन सका है। वहीं, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 6 अक्तूबर यानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर आ रही हैं। प्रियंका गांधी के आने से पहले तैयारियां की गई हैं। इसके अलावा, बिहार में जाति जनगणना को लेकर दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। याचिकाकर्ता ने जातिगत जनगणना का विरोध किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
लुलु ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ़ अली - फोटो : amar ujala

लुलु समूह के अध्यक्ष ने की पीएम मोदी की तारीफ
लुलु समूह ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। लुलु के अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण भारत विश्व की एक उभरती हुई शक्ति बन सका है। पीएम मोदी की नीतियों के कारण ही भारत को दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना जा रहा है। 35.4 लाख भारतीय यूएई की अर्थव्यवस्था के विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला

आज कांकेर दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 6 अक्तूबर यानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर आ रही हैं। प्रियंका गांधी के आने से पहले तैयारियां की गई हैं। यहां वह गोविंदपुर स्थित मैदान में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद होंगे। इस दौरान 866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : ANI

बिहार में जाति जनगणना को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बिहार में जाति जनगणना को लेकर दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। याचिकाकर्ता ने जातिगत जनगणना का विरोध किया है। तीन अक्तूबर को याचिकाकर्ता ने अदालत से कहा था कि बिहार सरकार ने जाति सर्वेक्षण के आंकड़े प्रकाशित कर दिए हैं। ऐसे में इस पर जल्द सुनवाई की जानी चाहिए। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई छह अक्तूबर को तय कर दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव। - फोटो : अमर उजाला

देश की पहली 6जी प्रयोगशाला का उद्घाटन
भारत को भविष्य की तकनीक में आगे करने और महज उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता की भूमिका में लाने के लिए बंगलूरू में देश की पहली लाइव 6जी प्रयोगशाला गुरुवार को शुरू की गई। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नोकिया 6जी प्रयोगशाला का उदघाटन किया। इसके जरिए अकादमिक क्षेत्र के अध्ययनकर्ताओं से लेकर स्टार्टअप्स तक तकनीक के विकास से जुड़े काम व शोध गतिविधियां अंजाम दे पाएंगे। साथ ही तकनीकी मानकों व उपयोगिता के क्षेत्र में भी काम होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

रणबीर कपूर के बाद अब इन सितारों पर ईडी का शिकंजा
बीते दिन अभिनेता रणबीर कपूर को समन भेजने के बाद ईडी के तीन और सितारों को तलब किया है। यह सितारे और कोई नहीं बल्कि कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा, बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी, टीवी एक्ट्रेस हिना खान और श्रद्धा कपूर हैं। 'महादेव बुक' ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मामले में रणबीर कपूर के बाद चारों सितारों को समन भेजा गया है। ऐसे में कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी और हिना खान, तीनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया

एनडीए छोड़ने की अफवाहों पर पवन कल्याण की सफाई
जनसेना पार्टी अध्यक्ष पवन कल्याण ने एनडीए छोड़ने वाले वाली अटकलों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा अगर भविष्य में वे ऐसा कोई भी फैसला लेंगे तो बकायदा इसकी घोषणा करेंगे। बता दें, अफवाहें थीं कि कल्याण टीडीपी को समर्थन देने के लिए एनडीए से बाहर निकल जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी कटाक्ष किया और उन्हें आगामी चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
दो दिवसीय ड्रोन शो - फोटो : अमर उजाला

सीरिया में सैन्य अकादमी पर ड्रोन से बमबारी
'युद्धग्रस्त सीरिया में बृहस्पतिवार को एक सैन्य अकादमी पर ड्रोन से बमबारी में करीब 100 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए हैं। बताया जाता है कि सैन्य समारोह से सीरिया के रक्षा मंत्री के जाने के कुछ ही मिनट बाद ड्रोन बम बरसाने लगे। इसे सीरियाई सैन्य ठिकानों पर अब तक का सबसे खूनी हमला माना जा रहा है। सीरिया पिछले 12 वर्षों से गृहयुद्ध की त्रासदी से जूझ रहा है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
air pollution - फोटो : SOCIAL MEDIA

दिल्ली में कल से हवा की सेहत होगी खराब
राजधानी में हवा की सेहत धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है। वहीं, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 के पार पहुंच गया। इसमें आनंद विहार और वजीरपुर में 208 एक्यूआई दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
पाक सुप्रीम कोर्ट

पाक सुप्रीम कोर्ट बार ने की भारतीय सर्वोच्च अदालत के इन फैसलों की तारीफ
पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट बार ने भारतीय सुप्रीम कोर्ट की तारीफ की है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ऑफ पाकिस्तान ने गुरुवार को भारतीय सुप्रीम के पहलों की सराहना की है, जिसमें ई-फाइलिंग, स्थानीय भाषाओं में फैसले की कॉपी, ई-कोर्ट सहित अन्य पहल शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

नीदरलैंड के खिलाफ 20 साल बाद विश्व कप में खेलेगा पाकिस्तान
वनडे विश्व कप का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (छह अक्तूबर) को पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 1992 में विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम को विश्व कप जीतने का दावेदार माना जा रहा है। पाकिस्तान आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें