फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम आज लॉन्च करेंगे ईंधन E20, सुप्रीम कोर्ट में आज 5 नए न्यायाधीश लेंगे शपथ

Mon, 06 Feb 2023 07:05 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बंगलूरू में 20 फीसदी एथनॉल युक्त पेट्रोल (ईंधन ई20) को लॉन्च करेंगे। साथ ही सौर और पारंपरिक ऊर्जा से संचालित खाना पकाने की प्रणाली का अनावरण करेंगे और भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। वहीं केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किए गए पांच जजों के नामों की मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद राष्ट्रपति भवन से इनकी नियुक्ति का परवाना भी जारी हो गया है और अब सोमवार को शपथग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही पिछले दो प्रयासों में मतदान पूरा करने में विफल रहने के बाद दिल्ली के मेयर के चुनाव को लेकर दिल्ली नगर निगम सोमवार को बैठक के लिए तैयार है। एक बार फिर से उपराज्यपाल के दिशा-निर्देश पर छह फरवरी को सदन की बैठक बुलाई गई है।  ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
पीएम आज लॉन्च करेंगे ईंधन E20
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बंगलूरू में 20 फीसदी एथनॉल युक्त पेट्रोल (ईंधन ई20) को लॉन्च करेंगे। साथ ही सौर और पारंपरिक ऊर्जा से संचालित खाना पकाने की प्रणाली का अनावरण करेंगे और भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

3 of 12
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
सुप्रीम कोर्ट में आज 5 नए न्यायाधीश लेंगे शपथ
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा सिफारिश किए गए पांच जजों के नामों की मंजूरी दे दी है। मंजूरी के बाद राष्ट्रपति भवन से इनकी नियुक्ति का परवाना भी जारी हो गया है और अब सोमवार को शपथग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media
मेयर चुनने की दो कोशिशें नाकाम, आज तीसरा प्रयास
पिछले दो प्रयासों में मतदान पूरा करने में विफल रहने के बाद दिल्ली के मेयर के चुनाव को लेकर दिल्ली नगर निगम सोमवार को बैठक के लिए तैयार है। एक बार फिर से उपराज्यपाल के दिशा-निर्देश पर छह फरवरी को सदन की बैठक बुलाई गई है, जिसमें माना जा रहा है कि महापौर, उप महापौर और 6 स्थाई समिति के सदस्यों का भी चुनाव होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 12
Snow - फोटो : Pixabay
ऑस्ट्रिया में हिमस्खलन से आठ लोगों की मौत
ऑस्ट्रिया में इस हफ्ते के अंत में हिमस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक पुलिस ने मौत की सूचना दी। पुलिस के अनुसार विएना में स्कूल की छुट्टियों के दौरान स्की रिसॉर्ट भर गए है। रिपोर्ट के अनुसार, टायरॉल और वोरार्लबर्ग क्षेत्रों के अधिकारियों ने कहा है कि हवा और बर्फबारी के कारण हिमस्खलन का खतरा अधिक है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 12
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदूराव अस्पताल में आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टर लंबित मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी सेवाएं प्रभावित होंगी। अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक ओपीडी में काम बंद कर हड़ताल करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 12
अमित शाह - फोटो : ANI
अमित शाह और ममता बनर्जी आज करेंगे त्रिपुरा का दौरा
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह सोमवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
नर्सरी दाखिले की सूची देखते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला
निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दूसरी सूची आज
 दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी की 75 फीसदी ओपन सीटों पर जारी दाखिले की दौड़ के तहत दूसरी सूची आज जारी होगी। इसके साथ ही स्कूलों की ओर से प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाएगी। दरअसल कुछ स्कूलों में अब भी 20-30 सीटें खाली हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
चीन में शादी - फोटो : PTI
चीन में 10 साल में आधी रह गई शादियों की संख्या
दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन अब तेजी से कम होती जनसंख्या के बाद हर साल घटती शादियों से परेशान है। सांख्यिकी वार्षिकी के अनुसार, वर्ष 2022 में पूरे चीन में कुल 1.16 करोड़ लोगों ने पहली शादी की है। 2021 के मुकाबले यह संख्या करीब 7 लाख कम है, वहीं 2013 के 2.39 करोड़ के मुकाबले आधी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : mpia.de
इंसानों के रहने लायक ग्रह मिला
नए ग्रहों की खोज की दिशा में इंसानों के रहने लायक एक ग्रह मिला है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यहां पर इन्सानी बस्ती बसाई जा सकती है। यह एक पथरीली दुनिया है, लेकिन यहां पानी की अपार संभावनाएं दिख रही हैं। इसलिए उम्मीद है कि इंसान यहां आसानी से रह सकेगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पैसों के विवाद में पार्टनर और उसके दो बेटों ने ली जान
कनखल थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की उसी के साझेदार और उसके दो बेटों ने गोली मारकर हत्याकर दी। आरोपियों ने अमरदीप के सिर से तमंचा सटाकर दो गोलियां मारीं। अमरदीप के भाई पर भी फायरिंग की गई लेकिन गोली छूकर निकल गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ISI ने देश के भीड़भाड़ वाले इलाके में धमाकों की रची थी साचिश    
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा ने भारत में भीड़भाड़ वाले इलाकों में धमाकों की साजिश रची थी। इनका मकसद अपने समर्थकों को हथगोले उपलब्ध कराकर हैदराबाद में लोन वुल्फ हमलों और विस्फोटों को अंजाम देना था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें