छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 7 नवंबर यानी आज होगा। पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान होना हैं। इन 20 सीटों में कई दिग्गजों का भविष्य दांव पर है। इसके अलावा, मिजोरम में आज विधानसभा चुनावों के मतदान हैं। सभी 40 सीटों पर खड़े 174 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिसमें 16 महिलाएं भी हैं। राज्य में आठ लाख से अधिक मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में आयोजित होने वाले पिछड़े वर्गों के स्वाभिमान की बैठक 'बीसी आत्मा गौरव सभा' को संबोधित करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…