जो बाइडन
- फोटो : PTI
बाइडन बोले- इस्राइल ईरान पर तुरंत जवाबी हमले करेगा इसकी उम्मीद कम
ईरान द्वारा इस्राइल पर हमला करने बाद से पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर है। दरअसल, हिजबुल्ला प्रमुख हसन नसरल्ला की मौत के बाद ईरान ने इस्राइल पर तकरीबन 200 बैलेस्टिक मिसाइल दागी थीं। जिसके बाद से वहां तनाव और गहरा गया है। जहां ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने इसे अल्लाह की दी हुई जीत बताया था, वहीं, बेंजामिन नेतन्याहू ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। वहीं, अमेरिका ने भी ईरानी हमलों की निंदा करते हुए अपने युद्धक जहाजों को इस्राइल की मदद के लिए तैनात किया था। वहीं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि उन्हें इसकी उम्मीद कम ही है कि इस्राइल ईरान के खिलाफ तुरंत जवाबी कार्रवाई करेगा।
पढ़ें पूरी खबर