फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मिजोरम में वोटों की गिनती; तीन राज्यों में भाजपा को बहुमत; संसद का शीतकालीन सत्र आज से

Mon, 04 Dec 2023 07:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकारें रही है। इस बार यह देखना रोचक होगा कि एमएनएफ के जोरमथांगा अपनी सरकार को बचा पाते हैं या नहीं। वहीं, चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षियों के सपने चूर कर दिए। भाजपा ने चार राज्यों में से तीन में स्पष्ट बहुमत हासिल कर बता दिया कि जनता के मन में कौन है। इसके अलावा, संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार से निराश विपक्ष एकजुट होकर सत्तारूढ़ भाजपा पर बेरोजगारी, महंगाई, मणिपुर हिंसा और जांच एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर हमला बोलेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA

मिजोरम में वोटों की गिनती आज
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में 1984 से कभी कांग्रेस तो कभी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) सरकारें रही है। इस बार यह देखना रोचक होगा कि एमएनएफ के जोरमथांगा अपनी सरकार को बचा पाते हैं या फिर राज्य पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की नेतृत्व में बनी नई राजनीतिक पार्टी जोरम पिपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) कोई नई राजनीतिक समीकरण बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
BJP Victory - फोटो : Twitter

तीन राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना से करना पड़ा संतोष
चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षियों के सपने चूर कर दिए। भाजपा ने चार राज्यों में से तीन में स्पष्ट बहुमत हासिल कर बता दिया कि जनता के मन में कौन है। नतीजों ने विपक्ष की रणनीति व एका को तार-तार कर दिया है, तो भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नई ऊर्जा से भर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
संसद - फोटो : सोशल मीडिया

संसद का शीतकालीन सत्र आज से
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं। तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार से निराश विपक्ष एकजुट होकर सत्तारूढ़ भाजपा पर बेरोजगारी, महंगाई, मणिपुर हिंसा और जांच एजेंसियों के इस्तेमाल को लेकर हमला बोलेगी। वहीं शानदार जीत से उत्साहित भाजपा आक्रामक तरीके से विपक्ष पर पलटवार करेगी। सत्र के दौरान कई अहम बिलों के अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश वाली रिपोर्ट भी पेश किए जाने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : PTI

देश की 41 फीसदी आबादी पर भाजपा का अपने बूते राज
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत के साथ भाजपा अब अपने दम पर  देश की 41 फीसदी से ज्यादा आबादी पर राज करेगी, जबकि दूसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस राजस्थान व छत्तीसगढ़ में हार के बाद तीन राज्यों में सिमट गई है। वहीं, दिल्ली व पंजाब में  सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) राष्ट्रीय पार्टियों में तीसरे स्थान पर है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विदेशी मीडिया की जुबान पर भाजपा, विपक्ष के लिए झटका बताया
भारत के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से चार के परिणाम आ चुके हैं। नतीजों के बाद रविवार को देश से लेकर विदेश तक हलचल रही। इन नतीजों पर विदेशी मीडिया ने भाजपा खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। जहां कुछ ने इन परिणामों को 2024 के लिए भाजपा का साफ रास्ता बताया, वहीं कुछ ने विपक्षी एकता के लिए बने गठबंधन को बड़ा झटका बताया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
चक्रवात हिलेरी - फोटो : Social Media

चक्रवात के चलते कई राज्यों में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवात मिचौंग और खतरनाक हो गया है। इसके मंगलवार पूर्वाह्न में 100 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच तट से टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने आंध्र, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा के लिए चेतावनी जारी की है। समुद्र तटों से होकर गुजरने वाली 144 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
इस्राइल जैसी अनिवार्य सैन्य सेवा भारत में क्यों नहीं? - फोटो : Social Media

इस्राइल ने दक्षिणी गाजा में भी शुरू किया जमीनी अभियान
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बमबारी के बीच इस्राइली सेना ने रविवार को आदेश जारी किया कि गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनुस के आसपास के इलाकों को खाली करना होगा। सेना गाजा के दक्षिणी हिस्से में आक्रमण करने वाली है, क्योंकि यहां हमास के कई नेता छिपे हुए हैं। इस इलाके में करीब 23 लाख लोग फंसे हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
रामलला - फोटो : amar ujala

काशी के 21 वैदिक ब्राह्मण कराएंगे अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा
भगवान राम के आराध्य शिव की नगरी काशी से अयोध्या का नाता और भी गहरा हो जाएगा। 22 जनवरी को नव्य, भव्य और दिव्य राममंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी काशी के ही सभी 21 वैदिक ब्राह्मणों के हाथ में रहेगी। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य पं. दीपक मालवीय ने मुताबिक काशी से सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मृगशिरा नक्षत्र में मूर्ति स्थापित कराएंगे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की जीत से आज नई ऊंचाई छू सकता है सेंसेक्स
तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बहुमत के साथ जीत से शेयर बाजार में भी आज तेजी आ सकती है। विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को सेंसेक्स नई ऊंचाई छू सकता है। सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग - फोटो : amar ujala

जियो सर्वे, सेफ्टी ऑडिट के साथ ही इसी माह से होगा निर्माण
41 मजदूरों के 17 दिन तक कैद होने के बाद चर्चाओं में आई उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कार्य भूगर्भीय सर्वे, सेफ्टी ऑडिट के साथ इसी महीने से शुरू होगा। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार निगम सुरंग निर्माण में किसी तरह की चूक नहीं चाहता। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें