फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana Election Result: तेलंगाना के सबसे अमीर 10 उम्मीदवारों में किसने मारी बाजी, किसको मिली शिकस्त; जानें

Sun, 03 Dec 2023 09:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Telangana Election Result: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे सामने आ चुके हैं। राज्य में कांग्रेस ने एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। वहीं के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस हैट्रिक नहीं लगा पाई है। 
विज्ञापन
1 of 11
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023। - फोटो : सोशल मीडिया
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे सामने आ चुके हैं। राज्य में कांग्रेस ने वापसी की है। वहीं, के. चंद्रशेखर राव की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) हैट्रिक नहीं लगा पाई है। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं बीआरएस ने 39 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा को आठ सीटें मिली हैं। छह सीटों पर एआईएमआईएम ने जीत दर्ज की। एक सीट पर भाकपा ने जीत हासिल की। राज्य की 119 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था। एग्जिट में कांग्रेस और बीआरएस के बीच सीधे मुकाबले का अनुमान जताया गया था। इन चुनावों में सबसे ज्यादा संपत्ति वाले जिन शीर्ष दस उम्मीदवारों का सियासी भविष्य दांव पर लगा था, उनमें सात कांग्रेस, दो बीआरएस और एक भाजपा के उम्मीदवार शामिल थे। उनका प्रदर्शन कैसा रहा,आइए जानते हैं-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
गद्दाम विवेकानंद। - फोटो : अमर उजाला।
गद्दाम विवेकानंद
मंचेरियल जिले की चेन्नूर (अनुसूचित जाति) सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार गद्दाम विवेकानंद सबसे अमीर उम्मीदवारों में पहले नंबर पर थे। उन्हें कुल 87541 वोट मिले हैं। उन्होंने 37,515 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। विवेकानंद ने 2009 के लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश की पेड्डापल्ली सीट से जीत हासिल की थी। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 6,06,67,86,871 रुपये (606 करोड़ रुपये से ज्यादा) है, जिसमें 3,80,76,38,171 करोड रुपये की चल संपत्ति और 2,25,91,48,700 रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

3 of 11
कोमती रेड्डी - फोटो : अमर उजाला।
कोमती राज गोपाल रेड्डी
इस चुनाव में राज्य में दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार कोमती राज गोपाल रेड्डी भी कांग्रेस पार्टी से थे। वह नालगोंडा की मुनुगोडे सीट से मैदान में थे। उन्हें कुल 119624 वोट मिले हैं। विरोधी उम्मीदवार को उन्होंने 40590 मतों से हराया है। उनकी कुल संपत्ति 4,58,39,39,115 रुपये (458 करोड़ रुपये से ज्यादा) की है। इसमें 3,01,55,35,078 रुपये की चल संपत्ति और 1,56,84,04,037 रुपये की अचल संपत्ति है।

4 of 11
पोनगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी - फोटो : अमर उजाला।
पोनगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी
विधानसभा चुनाव में तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार पोनगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने खम्मम जिले की पलायर सीट से चुनाव लड़ा। वह कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में थे। उन्हें एक लाख 25 हजार से ज्यादा वोट के साथ जीत हासिल हुई है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 54 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया है। उनकी कुल संपत्ति 4,33,93,34,880 रुपये (433 करोड रुपये से ज्यादा) है।
विज्ञापन

5 of 11
पइल्ला शेखर रेड्डी - फोटो : अमर उजाला।
पइल्ला शेखर रेड्डी
सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में बीआरएस के पइल्ला शेखर रेड्डी चौथे नंबर पर थे। वह यादाद्री भुवनगिरी जिले भोंगिर सीट से मैदान में थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यहां कांग्रेस के कुमबम अनिल कुमार रेड्डी ने जीत दर्ज की है। उनकी कुल संपत्ति 2,27,51,86,867 रुपये (227 करोड़ रुपये से ज्यादा) है।
विज्ञापन

6 of 11
कुमबम अनिल कुमार रेड्डी - फोटो : अमर उजाला।
कुमबम अनिल कुमार रेड्डी
विधानसभा चुनाव में इसी भोंगिर सीट पर कांग्रेस के कुमबम अनिल कुमार रेड्डी मैदान में थे। उन्होंने 102742 वोट के साथ जीत हासिल की है। उन्होंने 26201 मत अंतर के साथ जीत हासिल की है। एडीआर के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 2,11,84,94,530 करोड़ रुपये (211 करोड़ रुपये से ज्यादा) है। इसमें  64,84,21,530 रुपये की चल संपत्ति और 1,47,00,73,000 रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

7 of 11
कोट्टा प्रभाकर रेड्डी - फोटो : अमर उजाला।
कोट्टा प्रभाकर रेड्डी
सबसे अमीर उम्मीदवारों में बीआरएस के कोट्टा प्रभाकर रेड्डी ने सिद्दीपेट जिले के दुब्बाक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। उन्हें 97879 वोट के साथ जीत हासिल हुई है। उन्होंने 53513 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। एडीआर के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 1,97,40,84,129 रुपये (197 करोड़ रुपये)  है। इसमें  16,69,66,429 रुपये की चल संपत्ति और 1,80,71,17,700 रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

8 of 11
गद्दाम विनोद - फोटो : अमर उजाला।
गद्दाम विनोद
विधानसभा चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों में सातवें नंबर पर कांग्रेस के गद्दाम विनोद थे। वह मंचेरियल जिले के बेल्लामपल्ली (अनुसूचित जाति) सीट से मैदान में थे। उन्हें कुल 82217 वोट मिले हैं। उन्होंने 36878 अंतर से जीत हासिल की है। उनकी कुल संपत्ति 1,97,12,78,877 रुपये (197 करोड़ रुपये) से अधिक है। इसमें 24,92,33,877 रुपये की चल संपत्ति और 1,72,20,45,000 रुपये की अचल संपत्ति है।

9 of 11
एम रवि कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला।
एम रवि कुमार यादव
सर्वाधिक संपत्ति वाले उम्मीदवारों की सूची में शामिल भाजपा के एम रवि कुमार यादव ने रंगारेड्डी जिले की सेरीलिंगमपल्ली सीट से चुनाव लड़ा। उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर बीआरएस अरेकापुडी गांधी ने डेढ़ लाख से ज्यादा वोट हासिल किए हैं और 44 हजार से ज्यादा मतों से अपने प्रतिद्वद्वी को हराया है। उनकी कुल संपत्ति 1,71,88,55,525 रुपये (171 करोड़ रुपये) है। इसमें 15,12,82,255 रुपये की चल संपत्ति और 1,56,75,73,270 रुपये की अचल संपत्ति है।

10 of 11
बंदी संजय। - फोटो : अमर उजाला।
बंदी रमेश
कांग्रेस के बंदी रमेश सबसे अमीर उम्मीदवारों की सूची में नौवें नंबर पर थे। वह मडचल-मल्काजगिरी जिले की कुकटपल्ली सीट से उम्मीदवार थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। यहां बीआरएस के माधवाराम कृष्णा राव ने जीत हासिल की है। एडीआर के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 1,60,24,30,611 (160 करोड़ रुपये से ज्यादा) है। इसमें 58,63,06,649 रुपये की चल संपत्ति और 1,01,61,23,962 रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन

11 of 11
जगदीश्वर गौड। - फोटो : अमर उजाला।
जगदीश्वर गौड
शीर्ष दस अमीर उम्मीदवारों में आखिरी नंबर कांग्रेस के जगदीश्वर गौड का है। उन्होंने रंगारेड्डी जिले की ही सेरीलिंगमपल्ली सीट से चुनाव लड़ा। उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर बीआरएस अरेकापुडी गांधी ने डेढ़ लाख से ज्यादा वोट हासिल किए हैं और 44 हजार से ज्यादा मतों से अपने प्रतिद्वद्वी को हराया है। एडीआर के मुताबिक, जगदीश्वर गौड की कुल संपत्ति 1,24,49,19,122 रुपये (124 करोड़ से ज्यादा) है।  इसमें 5,86,74,322 रुपये की चल संपत्ति और 1,18,62,44,800 रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें