यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे जदएस के निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना को देश लौटते ही केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, देश के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं। जिससे देशभर में 240 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत ने सभी 34 आरोपों में दोषी करार दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
प्रज्ज्वल रेवन्ना
- फोटो : अमर उजाला
यौन शोषण: देश लौटते ही प्रज्ज्वल रेवन्ना को एयरपोर्ट पर एसआईटी ने किया गिरफ्तार
यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे जदएस से निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना को आखिरकार एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। जर्मनी के म्यूनिख से बंगलूरू हवाई अड्डे पर पहुंचते ही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। आज उन्हें जज के सामने पेश किये जाने की संभावना है। प्रज्ज्वल रेवन्ना सेक्स वीडियो कांड के मुख्य आरोपी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
दिल्ली में शनिवार को बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पश्चिम भारत में आज और सताएगी लू, कल से बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत में लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई और एक जून को लू का असर ज्यादा रहेगा। हालांकि, एक जून और इसके बाद हल्की बूंदा-बांदी और धूल भरी हवाओं के चलने से कुछ राहत मिलेगी। देश की राजधानी दिल्ली में लू की वजह से पहली मौत दर्ज की गई। मृतक मजदूर था और उसे 107 डिग्री बुखार था। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
मुंबई के घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर गिरा होर्डिंग
- फोटो : पीटीआई
Ghatkopar Hording Case: बीएमसी का इंजीनियर गिरफ्तार
घाटकोपर होर्डिंग मामले में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा सूचीबद्ध किए गए स्ट्रक्चरल इंजीनियर को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। इंजीनियर ने होर्डिंग लगाने के लिए स्थिरता प्रमाण-पत्र दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर की भूमिका सामने आने के बाद अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार किया है। इंजीनियर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
कई शहरों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान 50 डिग्री के पार भी पहुंच गया है।
- फोटो : अमर उजाला
जानलेवा बनी सूरज की तपिश: भीषण गर्मी ने 240 की ली जान
भयंकर गर्मी और लू से देशभर में बृहस्पतिवार को 240 लोगों की मौत हो गई। इनमें सर्वाधिक 164 मौतें यूपी में हुईं। वहीं, बिहार में भी 73 से अधिक लोगों की मौत हो गई। सर्वाधिक 20 मौतें औरंगाबाद जिले में हुईं। दिल्ली में पहली मौत हुई है। जिस मजदूर की जान गई, उसे 107 डिग्री बुखार था। हरियाणा में भी दो मौतें हुईं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
Hush Money Case: ट्रम्प सभी 34 आरोपों में दोषी करार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को न्यूयॉर्क के गुप्त धन मामले के सभी 34 आरोपों में दोषी पाया गया है। उन पर 2016 में व्हाइट हाउस में आने से पहले पूर्व पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के साथ अपने यौन संबंधों को छिपाने के लिए व्यापारिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। इस मामले में 34 आरोप, 11 चालान, 12 वाउचर और 11 चेक पेश किए गए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
दूर से दिख रहा है धुआं
- फोटो : अमर उजाला
Jammu : पुंछ में मनकोट सेक्टर के जंगल में आग... बारूदी सुरंगों में विस्फोट
उपजिला मेंढर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट सेक्टर में वीरवार देर शाम को शून्य रेखा से सटे जंगलों में भयंकर आग लग गई। इसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही हैं। इस बीच आग के माइन फील्ड तक पहुंच जाने से बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
जो बाइडन
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
कम दूरी के अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल करेगा यूक्रेन
रूस-यूक्रेन जंग बीते दो साल से ज्यादा समय से जारी है। इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को खारकीव की रक्षा के सीमित उद्देश्य के लिए रूस के अंदर हमला करने के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल की अनुमति दी है। मामले से जुड़े दो अमेरिकी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
दिल्ली में पानी की किल्लत
- फोटो : एएनआई
पानी के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी दिल्ली सरकार
राजधानी में पानी को लेकर दिल्ली सरकार और हरियाणा सरकार के बीच सियासत गरमा गई है। जल मंत्री आतिशी का आरोप है कि रिकॉर्ड तापमान के बीच हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से के पानी में कटौती कर रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने पानी के हक के लिए अब सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
मणिपुर में चक्रवात रेमल का प्रभाव
- फोटो : PTI
Remal Cyclone: मणिपुर में बाढ़ से 1.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित
मणिपुर और असम में चक्रवात रेमल के बाद लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मणिपुर में बाढ़ के कारण 188143 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि 24265 घरों को नुकसान पहुंचा है। 29 मई को राज्य में आई बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए, जबकि एक लापता है। वहीं, असम में बाढ़ की स्थिति गुरुवार को और खराब हो गई, नौ जिलों में 1.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। पढ़ें पूरी खबर
मानहानि मामले में अदालत ने राहुल गांधी को पेश होने को कहा', सावरकर के परिजनों का दावा
विनायक दामोदर सावरकर के पोते की शिकायत पर अदालत ने गुरुवार को राहुल गांधी को आदेश जारी किया। कांग्रेस नेता को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया। याचिकाकर्ता के वकील ने यह दावा किया। शिकायत में सत्यकी सावरकर ने राहुल पर विनायक दामोदर सावरकर को बदनाम करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर