फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम मोदी, जयशंकर ने कनाडा को सुनाई खरी-खोटी

Sat, 30 Sep 2023 07:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को भारत मंडपम में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा, खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर हत्याकांड के कारण भारत और कनाडा के बीच तनाव जारी है। इस बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने कनाडा के साथ विवाद और राजनयिक संबंधों पर खुलकर बात की। वहीं, अमेरिका में शटडाउन का संकट बढ़ गया है। अमेरिकी संसद के निचले सदन में शुक्रवार को संघीय सरकार के लिए एक महीने के खर्च की राशि (स्टॉपगैप) जारी करने के लिए लाया गया विधेयक खारिज हो गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को भारत मंडपम में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे। यह आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
जयशंकर। - फोटो : ANI

जयशंकर ने कनाडा पर जमकर साधा निशाना
खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर हत्याकांड के कारण भारत और कनाडा के बीच तनाव जारी है। इस बीच विदेश मंत्री जयशंकर ने कनाडा के साथ विवाद और राजनयिक संबंधों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से कनाडा के साथ खटास जारी है। इसकी वजह कनाडा में फल-फूल रहे आतंकवाद, उग्रवाद और हिंसा को लेकर कनाडाई सरकार की सहनशीलता है। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा के साथ जारी वर्तमान तनाव को गतिरोध नहीं कहा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

अमेरिका में एक अक्तूबर से शटडाउन का संकट
अमेरिका में शटडाउन का संकट बढ़ गया है। अमेरिकी संसद के निचले सदन में शुक्रवार को संघीय सरकार के लिए एक महीने के खर्च की राशि (स्टॉपगैप) जारी करने के लिए लाया गया विधेयक खारिज हो गया। इस विधेयक के जरिये यह सुनिश्चित करना था कि रविवार से आंशिक शटडाउन से बचा जा सके। लेकिन, रिपब्लिकन के बहुमत वाले अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को खर्च चलाने के लिए आंशिक रूप से कुछ राशि जारी करने के प्रस्ताव को 198 के मुकाबले 232 मतों से खारिज कर दिया। खास बात यह है कि विधेयक रिपब्लिकन सांसदों द्वारा लाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
सेना प्रमुख मनोज पांडे - फोटो : संवाद

सेना प्रमुख जनरल पांडे ने कही बड़ी बात
लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन लंबे समय से आमने-सामने हैं। इस बीच थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने जिस दृढ़ता के साथ चीनी सैनिकों का सामना किया, इससे विश्व में मजबूत संदेश पहुंचा है और भारत के बढ़ते राजनीतिक और सैन्य संकल्प को वैश्विक पटल पर स्थापित किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
senate of pakistan

दुष्कर्मियों को अब सार्वजनिक रूप से दी जाएगी फांसी
पाकिस्तान की राजनीति में इन दिनों खींचतान जारी है। पाकिस्तानी संसदीय समिति ने गुरुवार को एक अहम विधेयक को मंजूरी दी है। दुष्कर्मियों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने के लिए सीनेट समिति ने कुछ संशोधनों के साथ एक विधेयक को मंजूर कर दिया है। खास बात यह है कि आंतरिक और विदेश मंत्रालय ने इस प्रस्ताव का विरोध किया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाए ई-एफआईआर पंजीकरण
तकनीकी विकास और संचार साधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए विधि आयोग ने देश में चरणबद्ध तरीके से ई-एफआईआर दर्ज करने की अनुमति देने का सुझाव दिया है। आयोग ने कहा है कि इसकी शुरुआत तीन साल तक की कैद की सजा वाले अपराधों से की जा सकती है। आयोग ने इन सभी ई-एफआईआर को वेबसाइट से लिंक कर संबंधित अदालतों को भेजने का सुझाव भी दिया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

बीजेपी के लिए क्यों खास है बिलासपुर संभाग, क्यों अहम है पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा?
छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा और तैयारियों जोरों पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 15 दिन के अंदर दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वो 30 सितंबर को बिलासपुर के सीपत रोड स्थित साइंस कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी की परिवर्तन रथ यात्रा के समापन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह भरेंगे। उनका मनोबल बढ़ाएंगे। पीएम मोदी का ये तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। 3 दिन बाद 3 अक्टूबर को जगदपुर में फिर चुनावी बिगुल फूंकेंगे। बीजेपी ने बिलासपुर में होने वाले कार्यक्रम का नाम परिवर्तन महासंकल्प रैली रखा है। बीजेपी इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में लगी है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी महासचिवों के साथ की अहम बैठक
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए पार्टी महासचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। जिस में ब्लॉक पंचायत चुनाव, शहरी स्थानीय निकाय, सेवा सप्ताह पखवाड़ा, पार्टी के कॉल सेंटर और विभिन्न राजनीतिक मामलों सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
File Photo. - फोटो : सोशल मीडिया

9वीं से पहले कोचिंग में प्रवेश नहीं, टेस्ट के नतीजे सार्वजनिक करने पर रोक
देश के कोचिंग हब कोटा में छात्रों के आत्महत्या करने की घटनाएं बढ़ने के बीच राजस्थान सरकार ने कोचिंग संस्थानों के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके तहत ये संस्थान टॉपर्स छात्रों का बखान नहीं कर सकेंगे। नियमित टेस्ट के नतीजे गोपनीय रखने का निर्देश भी दिया गया है। नौवीं कक्षा से पहले प्रवेश पर भी रोक होगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
दो हजार रुपये का प्रतीकात्मक नोट - फोटो : social media

दो हजार के नोट जमा करने का आज आखिरी दिन
दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में चार बजे तक जबकि एटीएम में रात 12 बजे तक यह सुविधा मिलेगी। लीड बैंक अधिकारी के अनुसार, नोएडा के बैंकों में दिल्ली और गाजियाबाद के लोगों ने 100 करोड़ जमा कराए हैं। वहीं, अंतिम दिनों में भी यहां के लोगों ने नोएडा के बैंकों में धनराशि जमा कराई है। इनमें इंदिरापुरम, खोड़ा, अशोक नगर और मयूर विहार के अधिकतर लोग शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें