28 सितंबर यानी गुरुवार को दो टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड में एक-एक बदलाव किए। इनमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल हैं। अब किसी भी देश को अपनी टीम या खिलाड़ी को बदलने के लिए पहले आईसीसी से इजाजत लेनी होगी।
भारत में कुछ दिन बाद वनडे विश्व कप की शुरुआत होगी। टूर्नामेंट के 13वें संस्करण की शुरुआत पांच अक्तूबर को होगी। फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। विश्व कप में इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान भारत के अलावा गत विजेता इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का खेलना तय है। इनमें से कई टीमें तो भारत पहुंच भी चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 13
2019 में इंग्लैंड की टीम चैंपियन बनी थी
- फोटो : सोशल मीडिया
2019 वनडे विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था। इस बार जोस बटलर की अगुआई में यह टीम अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी। अब तक सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। 28 सितंबर टीमों में बदलाव करने की आखिरी तारीख थी। अब किसी भी देश को अपनी टीम में बदलाव करने के लिए पहले आईसीसी से इजाजत लेनी होगी।
विज्ञापन
3 of 13
रोहित और कमिंस
- फोटो : सोशल मीडिया
28 सितंबर यानी गुरुवार को दो टीमों ने अपने-अपने स्क्वॉड में एक-एक बदलाव किए। इनमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में ऑलराउंडर एश्टन एगर की जगह बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को और भारत ने चोटिल ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपने स्क्वॉड में शामिल किया है।
आइए जानते हैं 10 टीमों में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है...