फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी आज ओडिशा को देंगे 68000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात; अमेरिका ने सीरिया-इराक में की बमबारी

Sat, 03 Feb 2024 08:16 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा का दौरा करेंगे। वह पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। वहीं, अमेरिकी सेना जॉर्डन में सैन्य अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में शुक्रवार को सीरिया और इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर बमबारी की। इसके अलावा,  प्रदेश कांग्रेस शनिवार को लोकसभा चुनाव का आगाज करेगी। वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी का ओडिशा दौरा आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा का दौरा करेंगे। वह पश्चिमी ओडिशा के संबलपुर शहर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान 68,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए राज्य सरकार ने कार्यक्रम स्थल के आसपास ड्रोन कैमरों पर रोक लगा दी है। राज्य के मुख्य सचिव पीके जेना की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
US Air strikes in Syria Iraq - फोटो : सोशल मीडिया
 जॉर्डन हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया और इराक में 85 ठिकानों पर की बमबारी

अमेरिकी सेना जॉर्डन में सैन्य अड्डे पर हुए ड्रोन हमले के जवाब में शुक्रवार को सीरिया और इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर बमबारी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया में अमेरिका के हवाई हमलों में छह मिलिशिया लड़ाके मारे गए हैं। इनमें तीन गैर-सीरियाई थे। अमेरिकी सेना ने एक बयान में कहा कि अमेरिका ने शुक्रवार को इराक और सीरिया में ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और उनके समर्थित मिलिशिया से जुड़े 85 से अधिक ठिकानों पर जवाबी हवाई हमले किए। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
लोकसभा चुनाव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस आज करेगी चुनाव अभियान का आगाज

प्रदेश कांग्रेस शनिवार को लोकसभा चुनाव का आगाज करेगी। वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर स्थित रामलीला मैदान में न्याय संकल्प सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। वह युवा न्याय, महिला न्याय, भागीदारी न्याय, श्रमिक न्याय, किसान न्याय आदि मामलों को लेकर भाजपा पर निशाना साधेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि। - फोटो : अमर उजाला।
औरंगजेब ने मथुरा में मंदिर तोड़कर बनवाई थी मस्जिद

मुगल शासक औरंगजेब ने मथुरा में केशव देव का मंदिर तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में आगरा स्थित पुरातत्व विभाग कार्यालय की तरफ से मुहैया कराए अभिलेख में यह जानकारी दी गई है। अभिलेख के अनुसार, अंग्रेजों के शासन के दौरान 1920 में इलाहाबाद से प्रकाशित गजट में यूपी के विभिन्न जिलों के 39 स्मारकों की सूची है, जिसमें 37 नंबर पर कटरा केशवदेव भूमि पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि का उल्लेख है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
Ram mandir - फोटो : Agency (File Photo)
दस दिनों में रामलला को 12 करोड़ का चढ़ावा

रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से ही राममंदिर में दान दिया जा रहा है। 23 जनवरी को जब से राममंदिर आम भक्तों के लिए खुला है, तब से लगातार भक्त उमड़ रहे हैं। पिछले दस दिनों में रामलला को लगभग 12 करोड़ का दान प्राप्त हो चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को समारोह में पहुंचे आठ हजार मेहमानों ने पूरे भाव से निधि समर्पण किया था। इसके चलते 22 जनवरी को ही 3.17 करोड़ का दान रामलला को प्राप्त हुआ। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
पीएम मोदी - फोटो : social media
ट्रक चालकों के लिए हाईवे किनारे बनेंगे 1000 आधुनिक विश्राम गृह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ट्रक और टैक्सी चालकों के लिए बड़ी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो ट्रक चलाते हैं, जो टैक्सी चलाते हैं, वे ड्राइवर हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का एक अभिन्न अंग हैं। अक्सर ये ड्राइवर घंटों लगातार ट्रक चलाते हैं। इनके पास आराम का समय नहीं होता। ड्राइवरों को बीच सफर में आराम देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना पर काम शुरू किया है। इस योजना के तहत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्राइवरों के लिए नई सुविधाओं वाले आधुनिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में 1000 आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर - फोटो : ANI
जी-20 की सफल अध्यक्षता के बाद आम राय बनाने वाले देश के रूप में उभरा भारत

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की जी-20 अध्यक्षता को देश के राजनयिक इतिहास का 'उल्लेखनीय काल' बताया है। जयशंकर ने शुक्रवार को दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह में कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता के बाद दुनिया में भारत की छवि एक मित्र राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आम राय बनाने वाले देश के रूप में बनी है।  जयशंकर ने अपने संबोधन में भारत द्वारा पिछले साल सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन युद्ध पर मतभेदों के बावजूद नेताओं की घोषणा तैयार करने में मिली सफलता का उल्लेख किया। पढ़ें पूरी खबर
 

9 of 11
आईआईटी दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी दिल्ली में बीकॉन-24 वार्षिक कॉन्क्लेव आज से

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IITD) उद्यमिता विकास सेल की ओर से बहुप्रतीक्षित नवाचार और उद्यमिता वार्षिक उत्सव BECon'24 का आयोजन 03 और 04 फरवरी को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के 500 से अधिक संस्थान और 30,000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। आईआईटी दिल्ली इच्छुक उद्यमियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है। अमर उजाला इस कार्यक्रम का एक्सीलेंस पार्टनर है।  पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Ladakh People Protest in Jammu - फोटो : अमर उजाला
पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर आज करगिल बंद- लेह चलो का आह्वान

पूर्ण राज्य का दर्जा व अन्य मांगों को लेकर लद्दाख के दो प्रमुख संगठन लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) ने तीन फरवरी को कारगिल बंद-लेह चलो का आह्वान किया है। पहले लेह एपेक्स बॉडी ने मांगों को लेकर तीन फरवरी को लेह चलो का आह्वान किया। फिर उनके समर्थन में कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस ने कारगिल बंद की घोषणा की। इस बीच एलएबी-केडीए को गृह मंत्रालय ने 19 फरवरी को बातचीत के लिए बुलाया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
आईआईटी मद्रास - फोटो : सोशल मीडिया
आईआईटी मद्रास बना यूजी कोर्स में खेल कोटा शुरू करने वाला पहला संस्थान

देश में पहली बार शैक्षणिक सत्र 2024-25 से आईआईटी भी यूजी कोर्स में खेल कोटा शुरू करने जा रहा है। आईआईटी मद्रास ने आगामी सत्र से बीटेक प्रोग्राम में खेल कोटा शुरू करने की घोषणा की है। बीटेक प्रोग्राम में सीट जेईई एडवांस की मेरिट के आधार पर ही मिलेगी। ‘स्पोर्ट्स एक्सीलेंस एडमिशन’ (एसईए) के तहत यूजी प्रोग्राम में दो सुपरन्यूमेरी सीट तैयार होगी। इसमें प्रति यूजी प्रोग्राम में एक सीट बेटियों के लिए होगी। स्पोर्ट्स कोटे में सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही सीट मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें