फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ताइवान में भूकंप के जोरदार झटके, जापान में सुनामी का अलर्ट, RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज से

Wed, 03 Apr 2024 07:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ताइवान में बुधवार सुबह जोरदार भूंकप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई है। इसके अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट लेकर रहेगा। दुनिया का भी यह मानना है कि भारत को यह दर्जा मिलना चाहिए। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर जब किस जगह से पुरान नाता बताते हैं, तो इसके गहरे मायने होते हैं।  हाल में ही पीएम मोदी ने तमिलनाडु को लेकर कहा था कि उनका तमिलनाडु से पुराना रिश्ता रहा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
ताइवान में आया भूकंप। - फोटो : Twitter

ताइवान की राजधानी ताइपे में 7.2 तीव्रता का भूकंप 
ताइवान में बुधवार सुबह जोरदार भूंकप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.4 आंकी गई है। ताइवान में आए भूकंप के कारण दक्षिणी जापान में सुनामी की आशंका है। जापानी प्रशासन ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। जापान का कहना है कि सुनामी की पहली लहर उसके दो दक्षिणी द्वीपों पर आई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई

विदेश मंत्री जयशंकर का दावा- नेहरू ने चीन को दी तवज्जो
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट लेकर रहेगा। दुनिया का भी यह मानना है कि भारत को यह दर्जा मिलना चाहिए। लेकिन देश को इस बार और अधिक मेहनत करनी होगी। प्रबुद्धजन सम्मेलन में जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र का गठन लगभग 80 साल पहले हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
32 साल पुरानी फोटो में प्रधानमंत्री मोदी। - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री मोदी का तमिलनाडु के साथ गहरा रिश्ता 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर जब किस जगह से पुरान नाता बताते हैं, तो इसके गहरे मायने होते हैं।  हाल में ही पीएम मोदी ने तमिलनाडु को लेकर कहा था कि उनका तमिलनाडु से पुराना रिश्ता रहा है। इस बीच पीएम मोदी की 32 साल पुरानी एकता यात्रा की तस्वीरें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
कार्रवाई के दौरान इस्राइली सेना का सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

गाजा में हमले पर IDF चीफ ने मानी गलती
इस्राइल द्वारा गाजा में हुए हवाई हमले में सात विदेशी सहायता कर्मियों की मौत हो गई। इस पर इस्राइल के सैन्य प्रमुख का कहना है कि जटिल परिस्थितियों में गलत पहचान के कारण हवाई हमला हो गया। बता दें, इस्राइल के प्रधानमंत्री ने भी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेतन्याहू ने यह स्वीकार किया है कि इस्राइली सुरक्षा बलों के हमले में सात सहायता कर्मियों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से गाजा पट्टी में निर्दोष लोगों पर हमला हुआ है। हमारी सेना से यह हमला अनजाने में हुआ है। भविष्य में यह गलती न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
बीवाई विजयेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

कर्नाटक BJP में खलबली 
लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच कर्नाटक में भाजपा के अंदर खलबली देखने को मिली है। यहां येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र को हटाने की मांग उठने लगी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

गूगल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना 
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को गगूल पर एक लाख का जुर्माना लगाया है। उच्च न्यायालय ने गूगल को यह अर्थदंड गलत तथ्य प्रस्तुत करने और यूरोपीय पेटेंट कार्यालय (ईपीओ) द्वारा पेटेंट से इनकार करने के संबंध में जानकारी का खुलासा करने में विफलता के लिए सुनाया है। न्यायमूर्ति प्रथिबा एम सिंह ने पेटेंट और डिजाइन के सहायक नियंत्रक के आवेदन को खारिज करने के आदेश के खिलाफ गूगल द्वारा दायर अपील को भी खारिज कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

कच्चा तेल 88 डॉलर के पार, कीमतें छह माह में सर्वाधिक 
आपूर्ति संबंधी दिक्कतों की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 88 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गईं। यह अक्तूबर, 2023 के बाद इसका छह महीने का उच्च स्तर है। रूस की तेल इकाइयों पर यूक्रेन के हमलों व मध्य पूर्व देशों में बढ़ रहे संघर्षों के कारण तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इससे मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमतें 1.29 डॉलर बढ़कर 88.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 1.30 डॉलर बढ़कर 85.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। एक अन्य घटना क्रम में, आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
मयंक यादव - फोटो : IPL

मयंक ने नॉर्त्जे-उमरान का रिकॉर्ड तोड़ा 
भारत और लखनऊ सुपर जाएंट्स के नए तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। लखनऊ की पंजाब किंग्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बने। मयंक ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चार ओवर में महज 14 रन देकर तीन विकेट झटके जिससे उनकी टीम इस मैच को 28 रन से जीतने में सफल रही। वहीं, उससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके थे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
जेएनयू - फोटो : अमर उजाला

जेएनयू यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व छात्र दोषी 
जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर ने यौन उत्पीड़न मामले को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार पूर्व छात्र की परिसर में एंट्री बैन कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि .31 मार्च 2024 को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में एक छात्रा से प्राप्त शिकायत के बाद 1 अप्रैल 2024 की सुरक्षा रिपोर्ट और शिकायतकर्ता, गवाहों और सुरक्षा कर्मियों द्वारा दिए गए बयानों से पता चला कि अश्वरी प्रताप सिंह (पूर्व छात्र)  को उसके और जेएनयू के एक अन्य छात्र के साथ मौखिक दुर्व्यवहार, अपमानजनक टिप्पणियों और धमकी में शामिल पाया गया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रस्तोगी बोले, नैतिकता का तकाजा है इस्तीफा दें केजरीवाल
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अजय रस्तोगी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदर्भ देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के लिए हिरासत में रहते हुए पद पर बने रहना सही नहीं है। जस्टिस रस्तोगी ने कहा, मेरा मानना है कि संविधान का अनुच्छेद 8 व 9 जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत अयोग्यता से संबंधित है। दिल्ली जेल नियमावली में भी कई प्रतिबंध है जिसके तहत हर तरह के कागज को जेल अधीक्षक की निगाहों से गुजारना होता है और अधीक्षक की अनुमति के बाद ही आप किसी कागज पर साइन कर सकते हैं। जब इस तरह के प्रतिबंध कानून बनाने वालों ने लगाए हैं तो मेरा मानना है कि यह सही समय है कि कोई व्यक्ति यह सोचे कि क्या वह हिरासत में रहते हुए अपने पद पर बना रह सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें