मयंक यादव
- फोटो : IPL
मयंक ने तोड़ा नॉर्त्जे-मलिक का रिकॉर्ड
21 साल के मयंक ने मैच में ग्लेन मैक्सवेल (0), कैमरन ग्रीन (9) और रजत पाटीदार (29) को आउट किया। ग्रीन को तो उन्होंने स्पीड से बीट किया और क्लीन बोल्ड किया। ग्रीन जब तक बल्ला चलाते, गेंद स्टंप्स पर जा लगी थी। इतना ही नहीं मयंक आईपीएल इतिहास में चार बार 155 किमी प्रति घंटा से ऊपर की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए। यानी उन्होंने चार गेंदें ऐसी फेंकी, जिसकी रफ्तार 155 किमी प्रति घंटा से ऊपर की थी।
इससे पहले उमरान मलिक और एनरिक नॉर्त्जे ने ऐसा दो-दो बार किया था। मयंक की 156.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार की गेंद आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज गेंद है। इस मामले में शॉन टेट शीर्ष पर हैं। उन्होंने आईपीएल 2011 में 157.7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। वहीं, उमरान आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में 157 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
आईपीएल में 155 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पार करने वाले गेंदबाज
| गेंदबाज |
पेस |
| शॉन टेट |
157.7 किमी/घंटा |
| लोकी फर्ग्यूसन |
157.3 किमी/घंटा |
| उमरान मलिक |
157 किमी/घंटा |
| मयंक यादव |
156.7 किमी/घंटा |
| एनरिच नॉर्त्जे |
156.2 किमी/घंटा |
| मयंक यादव |
155.8 किमी/घंटा |
| उमरान मलिक |
155.7 किमी/घंटा |
| मयंक यादव |
155.6 किमी/घंटा |
| मयंक यादव |
155.3 किमी/घंटा |
| एनरिच नॉर्त्जे |
155.1 किमी/घंटा |