कनाडा की पुलिस ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले में चल रही जांच पर बयान दिया है। रॉयल कनाडाई माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने कहा कि आतंकी निज्जर हत्याकांड की सक्रिय रूप से जांच चल रही है। वहीं, भारत-कनाडा विवाद के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से वाशिंगटन में मुलाकात की। दोनों देशों के शीर्ष मंत्रियों की यह बैठक वैश्विक परिदृश्य में काफी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा, लखनऊ में पीजीआई के सेक्टर-12 इलाके में बृहस्पतिवार रात करीब 11:30 बजे कालिंदी पार्क के पास निर्माणाधीन अपार्टमेंट का एक हिस्सा अचानक ढह गया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...