रायसीना पहाड़ियों में स्थित ऐतिहासिक विजय चौक सोमवार को ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह में सभी भारतीय धुनों का साझी बनेगा। बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। वहीं, जॉर्डन में ईरान समर्थित आतंकियों के हमले में अमेरिकी सेना के तीन जवान मारे गए, जबकि कई घायल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका हमलावरों की जिम्मेदारी तय करेगा। इसके अलावा, दो दिन धूप के बाद फिर कोहरा छाने से उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान लाइट शो
- फोटो : अमर उजाला
आज भारतीय धुनों का साक्षी बनेगा विजय चौक
रायसीना पहाड़ियों में स्थित ऐतिहासिक विजय चौक सोमवार को ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह में सभी भारतीय धुनों का साझी बनेगा। बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
Seven Al Qaeda terrorists died in drone attack done by America in Yemen
- फोटो : file photo
जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमले में तीन सैनिकों की मौत
जॉर्डन में ईरान समर्थित आतंकियों के हमले में अमेरिकी सेना के तीन जवान मारे गए, जबकि कई घायल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका हमलावरों की जिम्मेदारी तय करेगा। अमेरिकी सेंट्रल कमान ने एक बयान जारी कर 25 जवानों के घायल होने की बात कही है। राष्ट्रपति बाइडन ने ईरान समर्थित लड़ाकों के हमले की बात कही, लेकिन इसके लिए किसी खास समूह का नाम नहीं लिया है। अमेरिकी अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि हमले में किस समूह का हाथ है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
गोरखपुर में कोहरा।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर
दो दिन धूप के बाद फिर कोहरा छाने से उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बर्फीली ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रविवार को हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहा। खराब मौसम और घने कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा और उड़ानों में भी देरी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कम से कम दो से तीन दिन घना कोहरा और भीषण ठंड की स्थिति बनी रहेगी। तीन फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर वर्षा की भी संभावना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
कांग्रेस अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे
- फोटो : एएनआई
भुवनेश्वर में ओडिशा बचो समाबेश रैली को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज ओडिशा का दौरा करेंगे। यहां वे ओडिशा बचो समाबेश (ओडिशा बचाओ अभियान) को संबोधित करेंगे। ओडिशा कांग्रेस के प्रमुख शरत पटनायक ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में खरगे की यह पहली ओडिशा यात्रा है। ओडिशा कांग्रेस खरगे की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है। ओडिशा के सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
कांग्रेस और सपा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस को यूपी में 20 से कम सीटें मंजूर नहीं
यूपी में कांग्रेस 20 से कम लोकसभा सीटों पर कोई भी समझौता मंजूर नहीं करेगी। सपा की एकतरफा घोषणा भी पार्टी नेताओं को रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि पार्टी नेता एक स्वर में बोल रहे हैं कि गठबंधन सही दिशा में बढ़ रहा है, पर अभी सीटों पर कोई भी बातचीत फाइनल नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
Ram mandir darshan
- फोटो : Agency (File Photo)
राममंदिर के प्रवेश और निकास द्वारों पर लगेंगे एआई बेस्ड कैमरे
राममंदिर के सभी प्रवेश व निकास द्वारों पर सुरक्षा की दृष्टि से एआई बेस्ड कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी एलएंडटी को सौंपी गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ होने पर भी सुचारु और सुगम दर्शन के लिए तीर्थयात्री सुविधा केंद्र (पीएफसी) परिसर में होल्डिंग एरिया विकसित किया जाएगा। दर्शन मार्ग पर आर्किटेक्ट के माध्यम से आकर्षक डिजाइन की बैरिकेडिंग स्थापित की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
सूडान>
- फोटो : Social Media
दक्षिण सूडान के दावे वाले अबेई में बंदूकधारियों ने मचाया आतंक
सूडान और दक्षिण सूडान दोनों के दावे वाले तेल समृद्ध क्षेत्र अबेई में बंदूकधारियों ने ग्रामीणों पर हमला किया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र शांतिदूत सहित 52 लोग मारे गए और 64 घायल हुए हैं। वर्तमान में अबेई क्षेत्र दक्षिण सूडान के नियंत्रण में है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि शनिवार शाम को बंदूकधारियों ने हमला किया। अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन भूमि विवाद से जुड़े होने का संदेह है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
गोलीबारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
इस्तांबुल के चर्च में फायरिंग में एक की मौत
तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में गोलीबारी हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई । मीडिया रिपोर्ट की मानें तो तुर्किये के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि घटना रविवार सुबह 11.40 बजे की है, जब दो बंदूकधारी सांता मारिया चर्च में घुस गए। उस वक्त प्रार्थना हो रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक युवक को गोली मार दी, जिसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
मुनव्वर फारूकी
- फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर के सिर सजा बिग बॉस विजेता का ताज
आखिर बिग बॉस 17 के विजेता का एलान हो गया है। चर्चित रियलिटी शो के 17वें सीजन के विजेता का ताज मुनव्वर फारूकी के सिर सजा है। सलमान खान ने उनके नाम का एलान किया है। इसी के साथ बिग बॉस 17 का सफर अब खत्म हो चुका है। अभिषेक कुमार शो के रनरअप बने हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन बढ़ाने के लिए बनाई थी रश्मिका मंदाना की डीप फेक वीडियो
फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की डीप फेक वीडियो मामले में नया खुलासा हुआ है। आंध्रप्रदेश निवासी आरोपी ईमानी नवीन ने फिल्म अभिनेत्री की डीपफेक वीडियो विज्ञापन बढ़ाने के लिए बनाई थी। उसके एक सोशल मीडिया पर फैन पेज वीडियो चैनल फॉलोअर बढ़ नहीं रहे थे, इस कारण उसे विज्ञापन नहीं मिल रहे थे। उसके दो अन्य फैन पेज यू-ट्यूब चैनल पर फॉलोअर बढ़ते जा रहे थे। अपने यू-ट्यूब चैनल पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए उसने फिल्म अभिनेत्री का डीपफेक वीडियो बनाया था। इसके बाद उसके यू-ट्यूब चैनल पर फॉलोअर बढ़ गए थे। दूसरी तरफ देश के एक बड़े क्रिकेटर की बेटी का भी डीपफेक वीडियो बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर