फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मणिपुर विधानसभा का सत्र आज, चीन ने नए नक्शे में अरुणाचल प्रदेश को बताया अपना हिस्सा

Tue, 29 Aug 2023 07:26 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद आज पहली बार राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। एक दिवसीय सत्र के दौरान सदन में हंगामा देखने को मिल सकता है। वहीं, अंतरिक्ष उपयोग केंद्र अहमदाबाद के निदेशक निलेश एम देसाई ने कहा कि चंद्रयान-3 अभियान के 3 हिस्से हैं। यान की सॉफ्ट लैंडिंग, रोवर प्रज्ञान को लैंडर विक्रम से निकाल कर चंद्र सतह पर चलाना और मिशन में शामिल सात उपकरणों से काम लेना। इसके अलावा, सितंबर में होने वाल 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान में एक अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इसका निरीक्षण करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
Manipur Legislative Assembly

मणिपुर विधानसभा का सत्र आज
मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद आज पहली बार राज्य विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। एक दिवसीय सत्र के दौरान सदन में हंगामा देखने को मिल सकता है। हालांकि, कुकी समुदाय के विधायकों ने विधानसभा सत्र में शामिल नहीं होने की बात कही है। बीते दिनों जनजातीय एकता समिति (सीओटीयू) और स्वदेशी जनजातीय नेता मंच (आईटीएलएफ) ने  मणिपुर विधानसभा का सत्र बुलाने की निंदा की है। उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति कुकी विधायकों के भाग लेने के अनुकूल नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
चंद्रयान-3 - फोटो : इसरो

चंद्रयान-3 मिशन के 10 दिन शेष
अंतरिक्ष उपयोग केंद्र अहमदाबाद के निदेशक निलेश एम देसाई ने कहा कि चंद्रयान-3 अभियान के 3 हिस्से हैं। यान की सॉफ्ट लैंडिंग, रोवर प्रज्ञान को लैंडर विक्रम से निकाल कर चंद्र सतह पर चलाना और मिशन में शामिल सात उपकरणों से काम लेना। अब तीसरे हिस्से के तहत असली काम जारी है। इसमें उपकरणों से विभिन्न प्रयोग हो रहे हैं, विश्लेषण व डाटा जुटाया जा रहा है। इसीलिए रोवर को जितना हो सके चंद्र सतह पर घुमाया जाना है, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कर हम बहुमूल्य डाटा जुटा सकें। मिशन के आखिरी 10 दिनों में अधिक काम करने के लिए वैज्ञानिक भी समय के साथ दौड़ लगा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
प्रगति मैदान, भारत मंडपम तिरंगा रोशनी में जगमगाया - फोटो : अमर उजाला

प्रगति मैदान में बनेगा अस्थायी अस्पताल
सितंबर में होने वाल 20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान में एक अस्थायी अस्पताल बनाया जाएगा। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इसका निरीक्षण करेंगे। इस अस्थायी अस्पताल में उच्च स्तरीय एंबुलेंस के साथ-साथ वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम तैनात कर आपात चिकित्सा के इंतजाम किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : अमर उजाला

अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीन ने बताया अपना हिस्सा
चीन ने अपने मानक मानिचत्र का नया संस्करण जारी किया है। चीन द्वारा मानचित्र जारी करते ही विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चीन, ताइवान और दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया। इसके बाद भारत ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और हमेशा रहेगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
सीजेआई चंद्रचूड़ - फोटो : ANI

370 मामले पर सुनवाई के दौरान सीजेआई की टिप्पणी
अनुच्छेद-370 निरस्त करने के खिलाफ चल रही कानूनी बहस के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 35ए लागू किए जाने से वस्तुतः मौलिक अधिकार छीने गए। इस अनुच्छेद ने राज्य सरकार के तहत रोजगार, अचल संपत्तियों के अधिग्रहण और राज्य में बसने का अधिकार सिर्फ स्थायी निवासियों तक सीमित कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
अमित शाह ने 150+ सीटें जीतने का संकल्प दिलाया। - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा उम्मीदवारों पर भाजपा शुरू करेगी मंथन
आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की निगाहें उन सीटों पर है, जहां बीते चुनाव में भाजपा तीसरे और चौथे स्थान पर रही थी। पार्टी की योजना इन सीटों पर जल्द से जल्द उम्मीदवार घोषित करने की है। इसी क्रम में ऐसी 160 सीटों पर भावी रणनीति और उम्मीदवारों के नाम पर विमर्श करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह एक सितंबर को अहम बैठक करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

'किसी अन्य को जनगणना करने का अधिकार नहीं' वाला बयान केंद्र सरकार ने लिया वापस
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में यह दावा करने कि केंद्र को छोड़कर, संविधान के तहत या अन्यथा कोई अन्य निकाय जनगणना या इसके समान कोई कार्रवाई करने का हकदार नहीं है, वाले बयान को कुछ घंटों के भीतर ही वापस ले लिया। सरकार ने शीर्ष अदालत में सोमवार को बताया कि अनजाने में यह दस्तावेज हलफनामे में आ गया था। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
Rahul Gandhi - फोटो : सोशल मीडिया

अगले महीने यूरोप जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी सितंबर के पहले हफ्ते में यूरोप की पांच दिन की यात्रा कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि विदेश यात्रा के दौरान सात सितंबर को राहुल गांधी बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मुलाकात करेंगे। वहीं, आठ सितंबर को पेरिस में विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे। नौ सितंबर को वह पेरिस में श्रमिक संगठन की बैठक में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
घोरावल में सूखा दसमिहवां तालाब।

इस मानसून में आठ साल में सबसे कम बारिश की आशंका
इस साल मानसून आठ साल में सबसे कमजोर साबित हो सकता है। मौसम के अल नीनो पैटर्न की वजह से सितंबर में भी ज्यादा बारिश नहीं होगी। वहीं, अगस्त पहले से ही सूखा महीना साबित होने की राह पर है। यह आशंका मौसम विभाग के सूत्रों ने जताई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
File Photo - फोटो : Reuters

इराक में भीषण हादसे में ईरान के नौ तीर्थयात्रियों की मौत
इराक के दक्षिणी शहर नासिरिया में एक बस के ट्रक से टकराने के कारण ईरान के नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस भीषण हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए। ईरान के रहने वाले ये सभी तीर्थयात्री बस के जरिए शिया मुसलमानों के पवित्र शहर कर्बला जा रहे थे। इस दौरान यात्रियों से भरी बस एक ट्रक से टकार गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं और बच्चों सहित 31 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें