फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, गाजा में भारी बमबारी, चंद्रगहण और शरद पूर्णिमा आज

Sat, 28 Oct 2023 07:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। रोजगार मेला देशभर में 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। रोजगार मेला देशभर में 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, इस्राइल सेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि इस्राइली वायु सेना और जमीनी सेना ने गाजा पट्टी में अभियान और तेज कर दिया है। वहीं, आज साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को शुभ नहीं माना जाता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

2 of 11
गुजरात के गांधीनगर में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

प्रधानमंत्री मोदी 51000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दोपहर एक बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। रोजगार मेला देशभर में 37 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला पहल के तहत केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ इस पहल का समर्थन करने वाले राज्य सरकारों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी नियुक्तियां दी जा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
इस्राइल हमला। - फोटो : Social Media

गाजा में इस्राइल की भारी बमबारी
इस्राइल-हमास के बीच पिछले कई सप्ताह से युद्ध जारी है, जिसमें करीब 7300 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइल सेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि इस्राइली वायु सेना और जमीनी सेना ने गाजा पट्टी में अभियान और तेज कर दिया है। इसके अलावा, इस्राइल ने गाजा में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवाओं को भी निलंबित कर दिया है, जिससे अब गाजा के लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
चंद्र ग्रहण - फोटो : ANI

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज
आज साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण एक भौगोलिक घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस घटना को शुभ नहीं माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने का प्रयास करते हैं, तो चंद्रमा पर ग्रहण लग जाता है। वहीं चंद्र ग्रहण से कुछ घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
शरद पूर्णिमा की रात क्या करना चाहिए - फोटो : istock

शरद पूर्णिमा आज
हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। साल भर में 12 पूर्णिमा आती हैं। आश्विन माह की पूर्णिमा को सभी पूर्णिमा में सबसे खास माना जाता है। इस पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा, रास पूर्णिमा और शरद पूर्णिमा कहा जाता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
यूएन - फोटो : youtube

गाजा में मानवीय आधार पर संघर्षविराम का प्रस्ताव यूएन महासभा में पारित
इस्राइल-हमास युद्ध के बीच गाजा में मानवीय आधार पर संघर्षविराम के लिए जॉर्डन की तरफ से पेश प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में पारित हो गया है। यूएनजीए ने प्रस्ताव को भारी बहुमत से अपनाया है। प्रस्ताव के पक्ष में 120 वोट पड़े, जबकि विरोध में 14 वोट पड़े। वहीं 45 देशों ने मतदान से खुद को अलग रखा। प्रस्ताव में इस्राइल और हमास के बीच मानवीय आधार पर तत्काल संघर्षविराम का आह्वान किया गया है। साथ ही यह बिना किसी रुकावट के गाजा तक मानवीय सहायता पहुंचाने का आह्वान करता है, जिसमें पानी, बिजली और वस्तुओं के वितरण को फिर से शुरू करना शामिल है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
योजना पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने की इस्राइल-हमास के बीच संघर्ष और हिंसा रोकने की अपील
इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और नागरिकों की जान की क्षति पर चिंतित भारत ने संयुक्त राष्ट्र में दोनों पक्षों से तनाव कम करने, हिंसा से दूर रहने का आग्रह किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को संयुक्त राष्ट्र महासभा के आपातकालीन विशेष सत्र में इस्राइल-हमास युद्ध पर अपनी टिप्पणी में कहा कि भारत बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और आश्चर्यजनक नुकसान पर गहराई से चिंतित है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
भारतीय वायुसेना का राफेल लड़ाकू विमान। - फोटो : IAF

नौसेना के लिए 26 राफेल जेट खरीदेगा भारत
भारत सरकार ने नौसेना के लिए राफेल जेट के नौसेना संस्करण के 26 विमान खरीदने के बारे में फ्रांस को सूचना दे दी है। दोनों देशों के बीच अंतर-सरकारी फ्रेमवर्क के तहत यह सौदा किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि जुलाई में रक्षा मंत्रालय ने राफेल के नौसेना संस्करण को खरीदने का फैसला किया था। इन युद्धक विमानों को मुख्य रूप से भारत के स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाना है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
International Chess Day 2023 - फोटो : Istock

अमर उजाला जूनियर शतरंज प्रतियोगिता आज से
नोएडा जिले के करीब 50 स्कूलों में आयोजित अमर उजाला जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले का आगाज आज से होगा। फाइनल राउंड के मुकाबले सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय परिसर में होंगे। प्रतियोगिता सुबह 10:30 बजे से फिडे के नियमों का पालन करते हुए रैपिड राउंड प्रारूप में कराई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हैवानियत पर उतरा डिलीवरी बॉय
ग्रेनो वेस्ट की ईकोविलेज-1 सोसाइटी में ऑनलाइन ग्राॅसरी स्टोर के डिलिवरी बॉय ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट कर फरार हो गया। वारदात में पीड़िता घायल हो गई। युवती बहन के मंगेतर के घर आई हुई थी। शुक्रवार तड़के उसने कुत्तों को खिलाने के लिए अंडे और दूध ऑर्डर किए थे। पुलिस ने आरोपी अच्छेजा गांव निवासी सुमित शर्मा पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में पुजारी और अर्चकों के लिए ड्रेस कोड लागू 
श्री काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में प्रवेश और पूजा-अर्चना के लिए ड्रेस कोड लागू होगा। इसका खाका न्यास बोर्ड ने तैयार कर लिया है। धोती-कुर्ता और साड़ी में पहनकर आने वाले श्रद्धालुओं को ही गर्भगृह में प्रवेश व पूजा-अर्चना की अनुमति मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें