Woman Marries Adopted Son: किसी अनाथ बच्चे को गोद लेकर पढ़ाना-लिखाना बेहद पुण्य का काम माना जाता है। दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अनाथ बच्चों को गोद लेकर उन्हें भी अपने बच्चों की प्यार देते हैं और पाल-पोसकर बड़ा करते हैं। साथ ही उन्हें पढ़ा-लिखाकर इस काबिल बनाते हैं कि वह दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। इस तरह के कई उदाहरण आए दिन सामने आते हैं जिसके बारे में सुनकर बेहद खुशी होती है, लकिन हाल ही में रूस से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस मामले के बारे में जानने के बाद भी लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं, क्या है पूरा मामला? दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि एक महिला ने जिस बच्चे को गोद लिया और पाल-पोसकर बड़ा किया, आगे चलकर उसी के साथ शादी के बंधन में बंध गई।