Top News: पीएम मोदी तिरुपति में वेंकटेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन, सिल्कयारा सुरंग में ऊपर से खोदाई शुरू
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 27 november 2023 Updates On Amar Ujala
आज तेलंगाना में कई जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने किया। वहीं सिलक्यारा सुरंग में 15 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग भी रविवार को शुरू कर दी गई। यदि कोई बाधा नहीं आई, तो दो दिन में श्रमिकों तक पहुंच सकते हैं। इसके अलावा अमेरिका के बर्लिंगटन में फलस्तीनी मूल के तीन युवकों पर हमला हो गया। तीनों युवक घायल हैं। पुलिस का कहना है कि यह घृणा अपराध हो सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी तिरुपति पहुंचे
तेलंगाना में कई जनसभाओं को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को आंध्र प्रदेश के तिरुपति पहुंचे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल एस अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने किया। पीएम अपने तिरुपति दौरे के दौरान सोमवार सुबह तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन और पूजन करेंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी शाम 7.40 बजे तिरुपति के पास रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर उतरे। पढें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी
- फोटो : amar ujala
बाधा न आई तो श्रमिकों तक पहुंचने में लगेंगे दो दिन
सिलक्यारा सुरंग में 15 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए वर्टिकल ड्रिलिंग भी रविवार को शुरू कर दी गई। यदि कोई बाधा नहीं आई, तो दो दिन में श्रमिकों तक पहुंच सकते हैं। वहीं, 800 एमएम के पाइप में फंसे ऑगर मशीन के ब्लेड को हैदराबाद से मंगाए प्लाज्मा और लेजर कटर से काटा जा रहा है। पाइप से मशीन के मलबे को निकालने के बाद मैनुअल खोदाई भी शुरू की जाएगी। पाइप के जरिये बनाए जा रहे रास्ते में लगभग 10 मीटर तक ही खोदाई बाकी है, जिसके बाद श्रमिकों तक पहुंचा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
यूएस पुलिस
- फोटो : Social Media
अमेरिका में फलस्तीनी मूल के तीन युवकों को मारी गोली
अमेरिका के बर्लिंगटन में फलस्तीनी मूल के तीन युवकों पर हमला हो गया। तीनों युवक घायल हैं। पुलिस का कहना है कि यह घृणा अपराध हो सकता है। तीनों युवक अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल की हालत बेहद नाजुक है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें, इस्राइल और हमास के बीच पिछले एक महीने से भी अधिक समय से युद्ध जारी है। युद्ध में अब तक 14,000 से अधिक फलस्तीनी लोगों की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
एलन मस्क
- फोटो : ANI
इस्राइल का दौरा करेंगे एलन मस्क
टेक उद्यमी एलोन मस्क, अगले हफ्ते इस्राइल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह सोमवार को इस्राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। साथ ही उन इस्राइली नागरिकों से मुलाकात करेंगे जिनके रिश्तेदारों को हमास ने गाजा में बंधक बनाया था। साथ ही वह ऑनलाइन बढ़ती यहूदी विरोधी भावना से निपटने के लिए कार्रवाई करने की आवश्यकता पर जोर देंगे। गौरतलब है कि मस्क हाल ही में एक्स पर एक जबरदस्त यहूदी-विरोधी ट्रॉप के समर्थन के लिए आलोचना झेल चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
a
- फोटो : @SPACEdotcom
आज भारत आएंगे नासा प्रमुख बिल नेल्सन
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रशासक बिल नेल्सन की भारत और यूएई की यात्रा सोमवार से शुरू होने जा रही है। वह भारत में विभिन्न सरकारी एजेंसियों के प्रमुखों से मिलेंगे। इस दौरान नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का साझा मिशन निसार उपग्रह बातचीत के केंद्र में रहेगा। दोनों देश इनोवेशन और शोध के लिए द्विपक्षीय सहयोग गहरा करने पर जोर देंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
पाक सेना
- फोटो : Social Media
पाक सुरक्षा बलों का खैबर पख्तूनख्वा में खुफिया ऑपरेशन
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान जिले में रविवार को एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान आठ आतंकवादियों को मार गिराया। पाक सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर खुफिया ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सैनिकों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। जिसमें आठ आतंकवादी मारे गए। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
Meta AI
- फोटो : सोशल मीडिया
रूस की मेटा पर बड़ी कार्रवाई
देश के आंतरिक मंत्रालय द्वारा बनाए गए एक ऑनलाइन डेटाबेस के अनुसार, रूस ने अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा पर बड़ी कार्रवाई की है। उसने प्रवक्ता को वांटेड लिस्ट में डाल दिया है। गौरतलब है कि प्रवक्ता फेसबुक और इंस्टाग्राम का मालिक है, जिसे वांछित सूची में शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
Palestinians
- फोटो : sudstvo.mk
इस्राइल ने 39 और फलस्तीनी कैदियों को किया रिहा
इस्राइल-हमास के बीच अस्थाई युद्धविराम के बीच दोनों पक्षों द्वारा समझौते की शर्तों का पालन किया जा रहा है। हमास द्वारा रविवार को 17 बंधकों को छोड़ने के बाद 39 और फलस्तीनी नागरिकों को इस्राइल की जेलों से रिहा किया गया। इस्राइली जेल सेवा का कहना है कि उसने इस्राइल और हमास के बीच चार दिन के संघर्ष विराम समझौते की शर्तों के तहत 39 और फिलिस्तीनियों को रिहा किया है। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक पूर्णिमा आज, जानिए महत्व
सनातन धर्म में हर महीने पड़ने वाली पूर्णिमा का महत्व होता है, लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा विशेष मानी जाती है, क्योंकि भगवान विष्णु की उपासना करने के लिए कार्तिक मास को उत्तम बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से बड़े-बड़े यज्ञों को करने के बराबर फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा की तिथि का आरंभ 26 नवंबर, रविवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार इस साल कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को मनाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
देव दीपावली पर आज काशी में गंगा तट पर उतरेगा देवलोक
कार्तिक पूर्णिमा की शाम आसमान से गंगा के तट पर देवलोक उतरेगा। देव दीपावली पर इस बार काशी से ''सभी सनातनी एक जाति एक पंथ'' का संदेश पूरी दुनिया को जाएगा। दुनिया के 70 देशों के राजदूतों के सामने 84 घाटों पर होने वाले आयोजनों के जरिये एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत और सशक्त भारत का स्वरूप प्रदर्शित होगा। पढ़ें पूरी खबर