अमेरिकी सेना ने उत्तरी सोमालिया में इस्लामिक स्टेट के एक आतंकवादी बिलाल अल-सुदानी समेत उसके लगभग 10 सहयोगियों को मार गिराया। बाइडन प्रशासन के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ऋतुराज गायकवाड़ सीरीज शुरू होने से पहले चोटिल हो गए हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा का कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यात्रा जम्मू संभाग से कश्मीर में प्रवेश करेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...