फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मेघालय-नगालैंड में मतदान आज, पीएम मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 27 Feb 2023 06:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में सोमवार को विधानसभा के लिए मतदान होगा। करीब महीनेभर से अधिक समय से चला आ रहा चुनाव का शोर शनिवार को थम गया। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोगा और बेक्लागवी जिलों का दौरा करेंगे और कार्यक्रम में पीएम-किसान योजना के तहत आठ करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 16,800 करोड़ रुपये की 13वीं किस्त भी जारी करेंगे। साथ ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में आप समर्थक और कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
मेघालय और नगालैंड में मतदान आज
पूर्वोत्तर के दो राज्यों मेघालय और नगालैंड में सोमवार को विधानसभा के लिए मतदान होगा। करीब महीनेभर से अधिक समय से चला आ रहा चुनाव का शोर शनिवार को थम गया। दोनों ही राज्यों में 40 महिला उम्मीदवारों सहित कुल 559 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

3 of 11
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कर्नाटक के शिवमोगा और बेक्लागवी जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह जल जीवन मिशन के तहत 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की जल आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे जिससे दोनों जिलों के 13 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
मनीष सिसोदिया - फोटो : वीडियो ग्रैब
मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज पार्टी का देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी देशव्यापी स्तर पर प्रदर्शन करेगी। दिल्ली में आप समर्थक और कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
झारखंड विधानसभा - फोटो : Social Media
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस बार के बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे और यह 24 मार्च को समाप्त होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
अमेरिका ने दी चीन को चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने रविवार को कहा कि अगर चीन यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस को सैन्य सहायता प्रदान करता है तो उसे वास्तविक कीमत चुकानी पड़ेगी। सुलिवान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह युद्ध बीजिंग के लिए वास्तविक जटिलताएं प्रस्तुत करता है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
अफगान महिलाएं... - फोटो : सोशल मीडिया
अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरीं अफगान महिलाएं
अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमाया था जिसके बाद तालिबान ने महिलाओं पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगा दिए। महिलाओं को पढ़ने से लेकर नौकरी तक करने से रोक दिया। लेकिन अब शनिवार को अपने मौलिक और महिला अधिकारों के लिए लड़ने के लिए काबुल में महिलाओं के एक समूह ने क्रांति की घोषणा की है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस पहाड़ी से जंगल में गिरी - फोटो : ani
सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही बस पहाड़ी से जंगल में गिरी
नगालैंड वोखा जिले में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां  मतदान और सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस पहाड़ी से जंगल में गिर गई, जिससे चालक की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। घायलों में झारखंड सशस्त्र पुलिस के आठ और नगालैंड सशस्त्र पुलिस का एक कर्मी शामिल है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पुलवामा में कश्मीर पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई - फोटो : बासित जरगर

आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को घर से 100 मीटर दूर मारी गोली
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अच्छन इलाके में आतंकियों ने एक बार फिर लक्षित हत्या को अंजाम देते हुए 40 वर्षीय कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी। एटीएम गार्ड के रूप में काम करने वाले संजय शर्मा सुबह 11 बजे किसी काम से बाजार जाने के लिए निकले थे, उसी समय दहशतगर्दों ने उसे निशाना बना डाला। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)
गैर-मान्यता प्राप्त बोर्ड से पढ़ने वाले 23 शिक्षक बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने देश की काउंसिल ऑफ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (सीओबीएसई) से गैर-मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास कर चुके 23 आरईटी शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
पुलिस से भिड़ते अमृतपाल समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केंद्रीय एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासा
पंजाब के अजनाला थाने पर हमले के मामले में केंद्रीय एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में पंजाब पुलिस के ढुलमुल रवैये पर सवाल उठाया है। इसमें पंजाब पुलिस के कई अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार अगर पंजाब पुलिस गंभीरता दिखाती को थाने पर हमले जैसी हिंसक घटना टाली जा सकती थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें