फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: गुजरात-दिल्ली और यूपी में बड़े हादसे, 42 से अधिक मौतें; मिजोरम से बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 26 May 2024 08:06 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजधानी दिल्ली के एक बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लगने से छह नवजातों की मौत की खबर है। उधर, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवाती तूफान आज बंगाल तट से टकरा सकता है। साथ ही मिजोरम से बिहार तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर में एक सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की जान चली गई। वहीं, आईपीएल के फाइनल मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने-सामने होंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
Children Hospital Fire: - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: बेबी केयर सेंटर में भीषण आग, छह नवजात की मौत, पांच गंभीर
देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिला के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। आग से 12 बच्चों का रेस्क्यू कराया गया। अग्निकांड में बचाए गए 11 में छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
चक्रवात रेमल - फोटो : एएनआई
Cyclone Remal: बंगाल तट से आज टकराएगा चक्रवाती तूफान
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात रेमल के पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच आज रात टकराने की आशंका है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि चक्रवाती तूफान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकरा सकता है। इस दौरान समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
राजकोट फायर - फोटो : पीटीआई
Rajkot Fire: पुलिस ने गेम जोन के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया
गुजरात के राजकोट शहर में टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग के कारण चार बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने देर रात घटनास्थल का दौरा कर हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एक शख्स लापता है। वहीं, राजकोट पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ‘गेम जोन’ के मालिक और प्रबंधक को हिरासत में लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर: खड़ी बस में जा घुसा बजरी भरा डंपर, 11 श्रद्धालुओं की मौत 
खुटार (शाहजहांपुर) में खुटार-गोला रोड पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदा डंपर टकरा कर बस के ऊपर ही पलट गया। हादसे में बस में बैठे 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से 25 के बीच लोग घायल हो गये। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल) - फोटो : एएनआई
चुनावी अभियान: आज यूपी, बिहार और पंजाब में रैली करेंगे पीएम, शाह और नड्डा
लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए छह चरणों का मतदान खत्म हो चुका है। अब अंतिम चरण के चुनाव में 57 सीटों पर एक जून को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से अपने प्रचार की शुरुआत करेंगे। यहां करीब 11 बजे से भाजपा की जनसभा प्रस्तावित है। इसके बाद प्रधानमंत्री मऊ जिले के घोसी में दोपहर एक बजे से जनसभा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
कोलकाता बनाम सनराइजर्स आईपीएल 2024 फाइनल - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल फाइनल आज, तीसरी बार खिताब जीतने उतरेगी कोलकाता की टीम
करीब 66 दिन के रिकॉर्ड ब्रेकिंग टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण दिन आ चुका है। आईपीएल के 17वें सीजन का आज अंत हो जाएगा। आज होने वाले फाइनल में दो बार (2012, 2014) की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। आईपीएल 2024 का यह 74वां और आखिरी मुकाबला होगा। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर - फोटो : एएनआई
ताइवान के आसपास सैन्य अभ्यास पर अमेरिका ने जताई चिंता
ताइवान के आसपास चीन के सैन्य अभ्यासों पर अमेरिका ने गहरी चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने चीन से संयम से काम लेने का आग्रह किया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
खारकीव में हार्डवेयर सुपरमार्केट पर हवाई हमला। - फोटो : एएनआई/एक्स/वोलोदिमिर जेलेंस्की
यूक्रेन के खारकीव में रूसी सेना का हवाई हमला, दो की मौत-33 अन्य घायल
यूक्रेन के पूर्वी खारकीव शहर में एक हार्डवेयर सुपरमार्केट पर रूस के हवाई हमले में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने नागरिकों को निशाना बनाते हुए दोपहर के उजाले में हमले की निंदा की है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
Share Market - फोटो : amarujala.com
4 जून को शेयर बाजार में क्या होगा? आंकड़ों से समझें
देश में जारी लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। 4 जून को नतीजे आएंगे। शेयर बाजार पर इन नतीजों का क्या असर पड़ेगा इसे लेकर भी अटकलें जारी हैं। राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने की राह पर है। इसके साथ ही उन्होंने शेयर बाजार को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा है कि भाजपा की जीत से देश के शेयर बाजार में भी रिकॉर्ड छलांग दिखेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
कारोबारी अजय गुप्ता और बहनोई की न्यायिक हिरासत पर द. अफ्रीका सक्रिय; पहचान की पुष्टि बाकी
उत्तराखंड में दो गुप्ता भाइयों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ये वहीं गुप्त बंधु हैं, जिन पर दक्षिण अफ्रीका में अरबों रुपये की हेराफेरी का आरोप है। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका ने कहा है कि वह इस संबंध में भारत सरकार से बातचीत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें