फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएंगे किसान, 41 हजार करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी

Mon, 26 Feb 2024 07:19 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देंगें, जिसमें कई रेलवे और बुनियादी ढांचों के विकास की परियोजनाएं है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम कल उसके आज में दिखाई दे रहा है। हमारा राज्य किस तरह से विकास के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रहा है, इसका सम्पूर्ण खाका खींचा जा रहा है आज से शुरू हो रहे अमर उजाला संवाद में। वहीं, दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन करने जा रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
आज 41 हजार करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को हजारों करोड़ रुपये की सौगात देंगें, जिसमें कई रेलवे और बुनियादी ढांचों के विकास की परियोजनाएं है। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की लगभग दो हजार रेलवे और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
अमर उजाला संवाद। - फोटो : amar ujala
आज से स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ते देश और उत्तर प्रदेश के विकास पर मंथन

उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम कल उसके आज में दिखाई दे रहा है। हमारा राज्य किस तरह से विकास के रथ पर सवार होकर आगे बढ़ रहा है, इसका सम्पूर्ण खाका खींचा जा रहा है आज से शुरू हो रहे अमर उजाला संवाद में। होटल सेंट्रम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास पर बात करेंगे। वहीं समृद्ध उत्तर प्रदेश में संभावनाओं और अवसरों की बात करेंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
पीएम मोदी - फोटो : नीरज यादव
पीएम मोदी आज भारत टेक्स-2024 का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन करने जा रहे हैं। बता दें, कि यह देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा कार्यक्रमों में से एक है। भारत टेक्स-2024 का आयोजन सोमवार से गुरुवार तक किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाएंगे किसान

पंजाब बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर श्रंखला बनाएंगे। वहीं ट्रैक्टर श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए आदेश किए गए हैं। भाकियू मुजफ्फरनगर में जिले की सीमा पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रंखला बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मैदानों में दिनभर गर्मी मगर रात में सर्दी

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में गर्मी रह रही है और सुबह-शाम और रात में ठंड कुछ बढ़ रही है। वहीं, बीते 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं भारी वर्षा हुई है। पहाड़ी राज्यों में ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात भी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मानहानि मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट के आदेश के तहत 2018 में यू ट्यूबर ध्रुव राठी की ओर से प्रसारित एक वीडियो को साझा करने से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में एक आरोपी के रूप में उन्हें जारी किए गए समन को बरकरार रखा गया था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
व्यास तहखाने में पूजा के अधिकार के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

ज्ञानवापी के तल गृह में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को पूजा का अधिकार सौंपने के जिला जज वाराणसी के आदेश के खिलाफ दाखिल प्रथम अपीलों पर सोमवार 26 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा। यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से दाखिल प्रथम अपीलों पर सुनाएंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पाकिस्तान की संसद - फोटो : bbc
29 फरवरी को नवनिर्वाचित संसद का पहला सत्र

पाकिस्तान में मतदान के बाद से सत्ता के लिए संघर्ष जारी है। इस बीच पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता इशाक डार ने कहा कि निर्वाचित संसद का पहला सत्र 29 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। सत्र बुलाकर संवैधानिक आवश्यकताओं को कानून के अनुसार पूरा किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
सम्मान समारोह में विजेता - फोटो : सोशल मीडिया
17 अचीवर्स को अमर उजाला एक्सीलेंस अवॉर्ड

मलयेशिया के कुआलालम्पुर में 16 फरवरी को अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले देशभर से जुटे 17 लोगों को सम्मानित किया गया। इन अचीवर्स को उद्योग, चिकित्सा, विधि, कारोबार, राजनीति के क्षेत्र से चुना गया। अमर उजाला बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स-2024 समारोह में अचीवर्स को मलयेशिया के पर्यटन विभाग के वरिष्ठ निदेशक मनोहरन पैरिआसामी व विशिष्ट अतिथि दातुक सेरी मिर्जा मोहम्मद तैयब बेग ने एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

11 of 11
थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री पर्णप्री बहिधा-नुकारा - फोटो : Twitter
नई दिल्ली पहुंचे थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री

थाईलैंड के उप प्रधानमंत्री पर्णप्री बहिधा-नुकारा भारत के दौरे पर हैं। सोमवार तड़के वे नई दिल्ली पहुंचे। यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने उनका स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, नुकारा नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ 10वीं भारत-थाईलैंड संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बता दें, नुकारा चार दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें