फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज गुजरात को 52000 करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे पीएम, मौसम में फिर होगा बदलाव; पढ़ें अहम खबरे

Sun, 25 Feb 2024 07:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राज्य को 52,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 25 फरवरी को सुबह करीब 7:45 बजे प्रधानमंत्री भेंट द्वारका मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। वहीं, जेट स्ट्रीम हवाओं के निचले स्तर पर आने और 26 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। इसके अलावा, केंद्र सरकार यह जांचने के लिए सहमत हो गई है कि संविधान की छठवीं अनुसूची के प्रावधानों को लद्दाख के संदर्भ में कैसे लागू किया जा सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

आज गुजरात को 52250 करोड़ की सौगात देंगे पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राज्य को 52,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 25 फरवरी को सुबह करीब 7:45 बजे प्रधानमंत्री भेंट द्वारका मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 8:25 बजे सुदर्शन सेतु का दौरा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
Weather Update (File Photo) - फोटो : Social Media

जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण फिर करवट लेगा मौसम; मध्य-उत्तर भारत में बारिश
जेट स्ट्रीम हवाओं के निचले स्तर पर आने और 26 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। इसका असर मध्य और उत्तर भारत में दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 25 और 26 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। यहां 0.1 मिमी से 15.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत में 145 नॉट प्रति घंटे तक की तेज रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रहीं हैं। यह हवाएं समुद्र तल से लगभग 8 किमी ऊपर हैं। जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
गृह मंत्रालय - फोटो : ani

लद्दाख को छठवीं अनुसूची में शामिल करने पर केंद्र सहमत
केंद्र सरकार यह जांचने के लिए सहमत हो गई है कि संविधान की छठवीं अनुसूची के प्रावधानों को लद्दाख के संदर्भ में कैसे लागू किया जा सकता है। नागरिक समाज के नेताओं और गृह मंत्रालय (एमएचए) के अधिकारियों के बीच शनिवार को बनी सहमति के अनुसार, अगली बैठक में नागरिक समाज के कानूनी व सांविधानिक विशेषज्ञ और सरकारी अधिकारी लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और इसे छठवीं अनुसूची के तहत शामिल करने की वैधता और संदर्भ पर चर्चा के लिए एक साथ आएंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
रामलला की अनदेखी तस्वीर। - फोटो : Social Media

अरुण योगीराज ने साझा की रामलला की नई अनदेखी तस्वीर
रामलला की मूर्ति को बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भगवान राम की एक अनदेखी तस्वीर जारी की है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। यह तस्वीर तब की है, जब वे रामलला की मूर्ति को गढ़ रहे थे। योगीराज ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, मूर्ति तराशते समय। उन्होंने आगे कहा कि सभी बारीकियों को ध्यान में मूर्ति तराशते हुए मैं आश्वस्त था कि अंतिम समय में बड़ा बदलाव आ जाएगा। साझा की गई फोटो में योगीराज भी नजर आ रहे हैं, जिनके हाथ में कोई उपकरण है। फोटो में योगीराज ने रामलला की ठुड्डी पकड़ी हुई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला संवाद कल से
अमर उजाला संवाद में सोमवार से दो दिन तक यूपी के संपूर्ण विकास की बात होगी। इसका आयोजन 26 व 27 फरवरी को लखनऊ के होटल सेंट्रम में किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के साथ ही युवाओं के विकास, खेल व सशक्त नारी विषयों पर भी गहन मंथन होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

खुलने लगे दिल्ली के बॉर्डर
किसानों का दिल्ली कूच 29 फरवरी तक स्थगित होने के बाद दिल्ली प्रशासन ने राजधानी दिल्ली की तरफ बॉर्डर आंशिक रूप से खोलने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को नेशनल हाईवे-44 स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर की सर्विस रोड से दिल्ली पुलिस ने बुलडोजर की मदद से बैरिकेड्स हटा दिए। बहादुरगढ़ में भी टीकरी बॉर्डर का एक हिस्सा खोल दिया गया।पुलिस ने छह में से 5 लेयर की बैरिकेडिंग हटाई हैं। रात तक पुलिस कंक्रीट की दीवार हटाने में जुटी रही। रविवार सुबह तक वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

फरवरी के अंतिम दिन 100 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है भाजपा
लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने का लक्ष्य तय करने वाली भाजपा ने इसके लिए मजबूत रणनीति बनानी शुरू कर दी है। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों और राज्यों के प्रभारियों की बैठक में हारी हुई सीटों को जीत में बदलने को लेकर खाका तैयार किया गया। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सेना प्रमुख मनोज पांडे - फोटो : संवाद

सेना प्रमुख बोले- देश की सुरक्षा को आउटसोर्स नहीं कर सकते
देश की सुरक्षा को हम न तो आउटसोर्स कर सकते हैं और न ही हम अपनी सुरक्षा को किसी के उदारता पर निर्भर कर सकते हैं। यह कहना है कि भारतीय थलसेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे का। उन्होंने जोर दिया कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण सैन्य हार्डवेयर में आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई

आज कोई भी हमारी पसंद पर मनमर्जी से नहीं कर सकता वीटो
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि चार देशों (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान) का क्वाड समूह के रूप में एक साथ आना, बहुध्रुवीय व्यवस्था के विकास और प्रभाव क्षेत्रों के खिलाफ शीतयुद्ध के बाद की सोच को आगे बढ़ाने का काम करता है। उन्होंने कहा, क्वाड एक स्टेटमेंट है कि कोई अन्य समान विचारधारा वाले देशों की पसंद पर मनमर्जी से वीटो नहीं कर सकता है। जयशंकर के बयान को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं से जोड़कर देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

11 of 11
कार्यक्रम को सम्बोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

गीर गाय पालने वाली महिलाओं से बोले पीएम!
ऐसा तो नहीं होगा कि मोदीजी ने घर में झगड़ा करा दिया...? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बात सुनकर काशी की महिलाएं अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की दोपहर करखियांव स्थित बनास डेयरी में गीर गाय पालने वाली 51 महिलाओं से मुलाकात की थी। काशी से जाने के बाद पीएम ने शनिवार को एक्स पर महिलाओं से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें