मानसून इस बार आठ दिन पहले पहुंचा है और केरल में जोरदार बारिश हो रही है। अगले एक हफ्ते तक गोवा, कोंकण और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दिल्ली-हरियाणा में तेज हवाओं और बारिश की संभावना है। इस बीच, गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जिसमें वे नागपुर, नांदेड़ और मुंबई में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उत्तराखंड के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे और पहले जत्थे ने जयकारों के साथ घांघरिया पहुंचकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। उधर, कश्मीर घाटी में हालात सामान्य होने के बाद एक बार फिर पर्यटकों की रौनक लौट रही है, खासतौर पर गुलमर्ग में होटल कारोबार में तेजी आई है। वहीं, भारत का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत दुनियाभर में पाकिस्तान के झूठ को उजागर करने में जुटा है और अब तक छह टीमें अलग-अलग देशों में भारत की बात रख चुकी हैं। इक्वाडोर में डैनियल नोबोआ ने एक बार फिर राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। आरएसएस नेता सुनील आंबेकर ने कहा कि महात्मा गांधी और केशव बलिराम हेडगेवार की तुलना की जरूरत नहीं, दोनों प्रेरणा स्रोत हैं। वहीं, एलआईसी ने 24 घंटे में 5.88 लाख जीवन बीमा कराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। उधर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सीनियर टीम में नौ खिलाड़ियों को जगह दी गई है, लेकिन सरफराज और हर्षित टीम में नहीं हैं। वहीं, फिल्म ‘इक्कीस’ का टीजर और रिलीज डेट सामने आई है, जिसमें धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा नजर आएंगे। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...