फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : गोवा-महाराष्ट्र में सात दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट; दिल्ली-हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश

Sun, 25 May 2025 05:09 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Weather Update Today IMD Alert : दक्षिण पश्चिम मानसून देश में दस्तक दे चुका है। 16 साल के बाद समय से पहले आए मानसून और मौसम में बदलाव का असर ये हुआ कि दिल्ली-NCR, हरियाणा और मुंबई के कई इलाके बारिश से सराबोर हो गए। मौसम विभाग (IMD) से जारी अलर्ट के मुताबिक कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में अगले सात दिन तक भारी वर्षा हो सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात तेज आंधी चली और मूसलाधार बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं और तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली कटौती की खबरें भी आईं। तस्वीरों के साथ जानिए मौसम अपडेट
विज्ञापन
1 of 9
पश्चिम बंगाल के नदिया में हुगली नदी में नहाते दिखे लोग - फोटो : पीटीआई
मानसून 2025 में आठ दिन पहले आया है। केरल में झमाझम बारिश हुई है। मानसून की पहली झमाझम के साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक केरल के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कई तटीय राज्यों में अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में मानसून 23 से 27 जून के बीच पहुंचेगा। बारिश के बावजूद पंजाब में रविवार से सात दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून की दस्तक के बावजूद मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल उत्तर और पश्चिमी भारत में गर्मी से ज्यादा राहत के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
मंगलूरु में बारिश - फोटो : पीटीआई
40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान गरज-बिजली के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आईएमडी के मुताबिक, दो-तीन दिन में मानसून गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, आंध्र, पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में पहुंच सकता है। लगातार दूसरे साल 2025 में भी औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान है। 
विज्ञापन

3 of 9
वाराणसी में आंधी - फोटो : पीटीआई
दिल्ली-UP में कब आएगा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून के 16 साल बाद हुए जल्द आगमन से दिल्ली में इसके 23-27 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली में मानसून आमतौर पर 25 जून के आसपास पहुंचता है। हालांकि मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए मौसम विभाग ने कोई तारीख नहीं बताई है। यहां 25 से 30 मई तक प्री मानसूनी बारिश की संभावना जताई है। राजस्थान में 27 मई तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी अगले दो दिन लू सताएगी। मानसून के यूपी में तीन-चार दिन पहले पहुंचने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून की रफ्तार अच्छी है, जिससे यह यूपी में चार दिन पहले 14 जून तक दस्तक दे सकता है।

4 of 9
अमृतसर में मूसलाधार बारिश - फोटो : पीटीआई

इससे पहले मौसम के बदले तेवर से शनिवार को मुंबई, दिल्ली-NCR समेत पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, जालंधर व लुधियाना में मूसलाधार बारिश हुई। हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला व अंबाला में भी बारिश हुई। तस्वीरों में देखिए बारिश के बाद का मंजर---
विज्ञापन

5 of 9
हुमायूं रोड, दिल्ली - फोटो : एएनआई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आस पास के क्षेत्र में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी भविष्यवाणी की थी। ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है और मौसम सुहावना बना दिया है। 
विज्ञापन

6 of 9
दिल्ली में भी आधी रात को जमकर हुई बारिश - फोटो : एएनआई
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था और अपने पूर्वानुमान में 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने का अनुमान जताया था। आईएमडी ने बताया था कि एक तूफानी बादल पश्चिम/उत्तर-पश्चिम से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है, जिससे अगले एक से दो घंटे में शहर के कुछ हिस्सों में तेज तूफान और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
मुंबई में भी आधी रात के बाद बारिश - फोटो : एएनआई
मौसम विभाग ने निवासियों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। विभाग ने लोगों से खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, कमजोर दीवारों या अस्थिर ढांचों से दूर रहने और जलाशयों से दूर रहने की सलाह दी है। उधर, मुंबई में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। 

8 of 9
हरियाणा के झज्जर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश - फोटो : एएनआई
तूफान से पेड़ उखड़ने, शाखाओं के टूटने, केले और पपीते की फसलों को मध्यम नुकसान होने और सूखे पेड़ की टहनियों के गिरने की संभावना जताई गई है। कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

9 of 9
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश - फोटो : एएनआई
बुधवार को भी दिल्ली के उत्तर में एक बादलों के समूह ने प्रवेश किया था, जिससे धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चली थीं। हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटा तक थी और हल्की बारिश भी हुई थी। इससे हरियाणा के करनाल जिले में भी भारी बारिश हुई थी और तूफान आया था। बिजली आपूर्ति में भी कई क्षेत्रों में व्यवधान आया था। बवाना, नरेला, जहांगीरपुरी, सिविल लाइंस, शक्ति नगर, मॉडल टाउन, वजीराबाद, धीरपुर और बुराड़ी जैसे क्षेत्रों में बिजली कटौती की रिपोर्टें मिली थीं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें