राजस्थान में नई सरकार चुनने के लिए शनिवार (25 नवंबर) को प्रदेश की 199 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। वहीं, तेलंगाना में वोटिंग को कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। इसी सिलसिले में पीएम मोदी अब तेलंगाना का रुख करेंगे। इसके अलावा, उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में कैद 41 श्रमिक बाहर निकले की उम्मीद लगाए हैं। उन्हें बाहर निकालने की पूरी कोशिशें हो रही हैं लेकिन हर बार मशीन के आगे बाधा आ रही है। रेस्क्यू का आज 14वां दिन है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...