रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टल गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले निजी सेना 'वैगनर' के प्रमुख येवगेनी वी. प्रिगोझिन ने क्रेमलिन के साथ समझौते के बाद अपने लड़ाकों को वापस लौटने का आदेश दिया है। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन आज बेलारूस जाएंगे। उनके खिलाफ लगे आरोप हटा दिए जाएंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिस्र के दौरा का आज दूसरा और अंतिम दिन है। पीएम मोदी आज भारतीय बोहरा दाऊदी समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार कराई गई 11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद जाएंगे। दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रविवार सुबह भी जारी रहा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
वैगनर ग्रुप ने रूसी शहर पर किया कब्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
वैगनर चीफ ने अपने लड़ाकों को पीछे हटने का दिया आदेश
रूस में गृहयुद्ध और तख्तापलट का खतरा टल गया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले निजी सेना 'वैगनर' के प्रमुख येवगेनी वी. प्रिगोझिन ने अपने लड़ाकों को वापस लौटने का आदेश दिया है। यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ने वाले प्रिगोझिन ने अचानक विद्रोह का बिगुल फूंक दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
pm narendra modi says tamil is oldest language in world
- फोटो : Twitter@NarendraModi
आज 11वीं शताब्दी की अल-हकीम मस्जिद जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिस्र के दौरा का आज दूसरा और अंतिम दिन है। पीएम मोदी आज भारतीय बोहरा दाऊदी समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार कराई गई 11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद जाएंगे। इसके बाद प्रथम विश्वयुद्ध में प्राण गंवाने वाले 3,799 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने हेलियोपोलिस जंग कब्रिस्तान भी जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
Heavy Rain in Delhi-NCR
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में देर रात से चल रही है बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। बिजली भी कड़क रही है। इसे प्री-मानसून बारिश माना जा रहा है। देर रात गरज केसाथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला अभी जारी है। इससे तापमान तो गिरेगा ही लोगों को भी राहत मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस
- फोटो : सोशल मीडिया
राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयुक्त को फिर किया तलब
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त को तलब किया। पंचायत चुनाव में हो रही हिंसा को लेकर राज्यपाल राजभवन में आयुक्त से मुलाकात करेंगे। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार शाम राज्य चुनाव आयोग आयुक्त राजीव सिन्हा को चुनावों के दौरान हो रही हिंसा के कारण तलब किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मिस्र के प्रमुख मुफ्ती डॉ. शावकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लाम से मुलाकात की। दोनों ने भारत और मिस्र के मजबूत सांस्कृतिक संबंध और दोनों देशों के बीच लोक संपर्क के मुद्दे पर चर्चा की। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
बरामद किए गए हथियार
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकों की सुरक्षा के लिए सेना ने हमलावरों को छोड़ा
मणिपुर में पिछले कई दिनों हिंसा जारी है। शनिवार को सुरक्षाबलों ने नागरिकों की सुरक्षा के कारण हमलावरों को जिंदा छोड़ दिया और मौके से सिर्फ जब्त हथियार लेकर वापस लौट गए। भारतीय सेना के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल) एक मैतेई उग्रवादी समूह है। कई हमलों में उसका नाम सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
एलओसी पर तैनात जवान
- फोटो : अमर उजाला
पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ नाकाम
जिले में एलओसी पर चक्का दा बाग में शुक्रवार की देर रात को सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम बनाते हुए तीन घुसपैठिए को मार गिराया। सेना के व्हाइट नाइट कोर ने ट्ववीट कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान हुई मुठभेड़ में घायल हुए एक जवान को एयरलिफ्ट कर उधमपुर कमान अस्पताल भेजा गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
आज 'काला दिवस' मनाएगी भाजपा
पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 में आपातकाल लगाए जाने के 48 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी रविवार को पूरे उत्तर प्रदेश में 'काला दिवस' मनाएगी। अभियान के तहत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौतमबुद्ध नगर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
apple tim cook
भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है एपल-पे
एपल भारत में जल्द ही अपनी भुगतान प्रणाली एपल पे लॉन्च कर सकती है। इसके लिए आरबीआई के तहत आने वाली नियामक एजेंसी भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम से बात करने की एपल ने योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एपल सीईओ टिम कुक ने कुछ भारतीय अफसरों से बात की है ताकि एपल-पे का स्थानीय प्रारूप तैयार कर सकें। यहां पढ़ें पूरी खबर
पेशावर में बंदूकधारियों ने सिख व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ लक्षित हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सिख की गोली मारकर हत्या कर दी। पिछले 48 घंटों में यक्का तूत इलाके में हमले की दूसरी घटना है। इससे पहले, शुक्रवार को पैरों में गोली मारकर एक सिख को घायल कर दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर