देश के कई राज्यों में सोमवार को भी हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अगले चार दिनों का पूर्वानुमान बताता है कि गुजरात को बारिश से राहत मिल सकती है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार के कार्यकाल को एक साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगी। तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके अलावा, मेघालय के शहर तुरा को मेघालय की शीतकालीन राजधानी घोषित करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग सोमवार शाम को उग्र हो गए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...