फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2024: कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण? इस दिन आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा

Sat, 24 Feb 2024 07:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण? - फोटो : iStock
Solar Eclipse 2024: अप्रैल का महीना खगोलीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस एक महीने में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। साल 2024 में दो सूर्य ग्रह लगेंगे। अप्रेल के महीने में आठ तरीख को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। साल 2017 के बाद ऐसा पहली बार होगा। उत्तरी अमेरिका में बहुत बड़े इलाके में सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि सबसे पहले यह सूर्य ग्रहण मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर नजर आएगा। जब चांद पूरी तरह से सूरज को ढंक लेगा, तो दिन में रात जैसा नजारा हो जाएगा। अमेरिका के 13 राज्यों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। 

साल 2024 के अप्रैल महीने में लगने जा रहा यह सूर्य ग्रह कई वजहों से खास होगा। सात साल में यह दूसरी बार पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह 8 अप्रैल सोमवार को लगेगा। यह खगोलीय घटना ऐसे समय में होने जा रही है, जब सूर्य अपनी पीक एक्टिविटी पर होगा। साल 2017 में इसके विपरीत सूरज का यह स्तर न्यूनतम था। हालांकि, यह पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। 
 
विज्ञापन

2 of 5
कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण? - फोटो : iStock
हर बार सूर्य ग्रहण एक जैसा नहीं लगता है और हर जगह एक जैसा नजर भी नहीं आता है। तीन प्रकार के सूर्य ग्रहण होते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण  और वलयाकार सूर्य ग्रहण होते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
 
विज्ञापन

3 of 5
कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण? - फोटो : iStock
पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण की स्थित तब बनती है, जब धरती और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है। चंद्रमा की छाया पूरी तरह धरती को ढक लेती है। इस स्थिति में चंद्रमा की पूर्ण छाया धरती पर पड़ती है, जिससे अंधेरा सा नजारा हो जाता है। इस अवस्था को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। 

Asteroid: वैज्ञानिकों को मिली बड़ी कामयाबी, पहली बार अंतरिक्ष में घूमते एस्टेरॉयड पर मिला पानी, अब खुलेंगे ब्रह्मांड के रहस्य

4 of 5
कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण? - फोटो : iStock
वलयाकार सूर्य ग्रहण

इस सूर्य ग्रहण में धरती से चंद्रमा दूर होता है। इस समय चांद, सूर्य को पूरी तरह नहीं ढकता है, लेकिन इस दौरान सूर्य रिंग आफ फायर जैसा दिखता है और आकार में भी छोटा दिखता है। 

Alien News: धरती पर एलियंस आते हैं, तो इन मुश्किलों का करना होगा सामना, वैज्ञानिकों का हैरान करने वाला दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कितने प्रकार के होते हैं सूर्य ग्रहण? - फोटो : iStock
आंशिक सूर्य ग्रहण 

आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है, जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है, लेकिन एक पक्ति में सूर्य, चंद्रमा और धरती नहीं होते हैं। सूर्य का सिर्फ एक भाग ही ढका हुआ नजर आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें